Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लद्दाख के राज्य दर्जा आंदोलन के नेता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर शिमला में विरोध प्रदर्शन

Shimla, Sanju


शिमला में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला कमेटी ने उपायुक्त कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के जिला सचिव विजेंद्र मेहरा, जगमोहन ठाकुर, बालक राम और अनिल ठाकुर ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की।

सोनम वांगचुक लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और इसे संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की यह कार्रवाई लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने का प्रयास है और लद्दाख के लोगों के अधिकारों का हनन है।

प्रदर्शनकारियों ने सोनम वांगचुक की तत्काल रिहाई, उन पर दर्ज सभी मामले वापस लेने और लद्दाख के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा की मांग की। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा किए गए दमन को भी कड़ा आक्रमण बताया, जिससे चार लोगों की मौत और कई अन्य के घायल होने की सूचना है।पिछले छह वर्षों से लद्दाख के लोग राज्य दर्जा और छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। केंद्र सरकार की उदासीनता के चलते, लेह एपेक्स बॉडी और अन्य संगठनों ने 15 दिन तक भूख हड़ताल की थी। इसके बावजूद सरकार ने आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी कर स्थिति को और बिगाड़ दिया।पार्टी ने केंद्र सरकार से आंदोलनकारियों के साथ सार्थक बातचीत शुरू करने और सभी दमनकारी उपाय तुरंत समाप्त करने का आग्रह किया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.