Facebook-f Youtube X-twitter

टाइगर श्रॉफ की अंतरराष्ट्रीय छलांग: हॉलीवुड फिल्म में स्टेलोन और टोनी जा के साथ एक्शन धमाका

1 October, 2025

बॉलीवुड के सुपरस्टार और एक्शन आइकन टाइगर श्रॉफ अब हॉलीवुड में अपनी किस्मत आज़माने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर जल्द ही सिल्वेस्टर स्टेलोन और थाई मार्शल आर्ट के दिग्गज टोनी जा के साथ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म में दिखाई देंगे। इस ग्लोबल प्रोजेक्ट का निर्माण अमेज़न एमजीएम द्वारा किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी और इसके निर्देशन की जिम्मेदारी किसी भारतीय फिल्ममेकर को सौंपी जा सकती है। हालांकि, फिल्म का नाम अभी गुप्त रखा गया है।

टाइगर का हॉलीवुड सपना सच हुआ

टाइगर श्रॉफ पहले भी कई बार इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उनका सपना हॉलीवुड में काम करना और अपने आदर्श सिल्वेस्टर स्टेलोन के साथ स्क्रीन शेयर करना है। अब वह सपना पूरा होने जा रहा है। फिल्म को इस तरह डिज़ाइन किया जा रहा है कि इसमें हॉलीवुड-स्टाइल एक्शन और एशियाई मार्शल आर्ट्स का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा।

सिल्वेस्टर स्टेलोन की वापसी

सिल्वेस्टर स्टेलोन ने 2009 की फिल्म ‘कम्बख्त इश्क’ में कैमियो रोल किया था, जिसमें अक्षय कुमार और करीना कपूर लीड रोल में थे। लेकिन इस बार उनके लिए यह किसी भारतीय नाम के साथ पहली फुल-लेंथ फिल्म मानी जा रही है।

टाइगर श्रॉफ का मौजूदा वर्कफ्रंट

हाल ही में टाइगर श्रॉफ ‘बागी 4’ में नजर आए, जिसमें उनके साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज़ संधू भी थे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन औसत रहा, लेकिन टाइगर की एक्शन स्किल्स हमेशा की तरह चर्चा में रहीं।गौरतलब है कि 2017 में टाइगर को सिल्वेस्टर की सुपरहिट फिल्म ‘रैम्बो’ के हिंदी रीमेक के लिए चुना गया था, लेकिन वह प्रोजेक्ट अधूरा रह गया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान वितरित, पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता व भूमि पट्टे

शिमला, 15 अप्रैल : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की उत्कृष्ट विभूतियों को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किए गए।सिविल सर्विसिस...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जयराम ठाकुर का समर्थन, प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

शिमला ,संजू-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कानून के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जयराम...

रिकांगपियो में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई अहम घोषणाएं

किन्नौर,-:हिमाचल प्रदेश में 79वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह किन्नौर जिले के रिकांग पियो में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूलों के बैंड दलों ने आकर्षक...

जल्दबाजी में लाया जा रहा महिला आरक्षण विधेयक- रजनी पाटिल

शिमला,संजू– शिमला में हिमाचल दिवस के अवसर पर रिज मैदान में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने शिरकत की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। रजनी पाटिल ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार इस बिल...

शिमला में हिमाचल दिवस का ज़िलास्तरीय समारोह आयोजित, मुकेश अग्निहोत्री बोले- केंद्र सरकार नहीं कर रहा प्रदेश का सहयोग

शिमला – हिमाचल प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ हिमाचल दिवस की 78वीं वर्षगांठ मनाई गई. जिला शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास में राज्य के बड़े नेताओं के योगदान को याद किया. साथ ही केंद्र सरकार से हिमाचल...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.