Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में महंगाई की मार, जनता पर बोझ बढ़ा रही कांग्रेस सरकार :  जेपी नड्डा

Shimla, 1 October 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है, तब हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता पर टैक्स का बोझ लाद रही है।

जेपी नड्डा ने कहा कि जीएसटी में छूट के कारण सीमेंट की कीमत प्रति बोरी 30 रुपये तक कम होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश सरकार ने इसके उलट सीमेंट पर अतिरिक्त टैक्स लगाकर कीमतें बढ़ा दीं। इतना ही नहीं, एंटी डंपिंग ड्यूटी के नाम पर 50 किलो की बोरी पर 16 रुपये तक का अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है।नड्डा ने आरोप लगाया कि हिमाचल की जनता जहां प्राकृतिक आपदाओं और आर्थिक तंगी से जूझ रही है, वहीं सुखविंदर सिंह सुखू की सरकार आम लोगों को राहत देने के बजाय अपनी तिजोरी भरने में लगी हुई है।उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है कि हिमाचल में बनने वाला सीमेंट जब पड़ोसी राज्यों में बिकता है तो सस्ता मिलता है, जबकि प्रदेश के लोगों को महंगे दाम चुकाने पड़ रहे हैं। इसके साथ ही पानी के बिल, स्टाम्प ड्यूटी, ग्रामीण जलापूर्ति और बिजली दरों में भी भारी वृद्धि कर जनता पर बोझ डाला गया है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश की जनता को राहत देना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार उन्हें टैक्स और शुल्क के बोझ तले दबा रही है। उन्होंने इसे अनैतिक, असंवेदनशील और जनविरोधी रवैया बताया और कहा कि आने वाले समय में जनता कांग्रेस सरकार को सबक सिखाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.