Shimla, Sanju
राजधानी शिमला के ऐतिहासिक जाखू हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार को विजयदशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रिमोट कंट्रोल का बटन दबाकर रावण दहन किया। मुख्यमंत्री शाम 6 बजे जाखू मंदिर पहुंचे और 6:10 पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया। इस बार रावण का पुतला 45 फीट ऊँचा जबकि कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले 40 फीट ऊँचे बनाए गए थे।
छह साल बाद इस दशहरा उत्सव में झांकियां भी निकाली गईं। कोविड-19 काल में इन्हें बंद कर दिया गया था। इस बार नाभा युवा मंडल के सदस्यों ने झांकियों का आयोजन किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेशभर में दशहरा धूमधाम से मनाया जा रहा है। कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ माननीय राज्यपाल ने किया है। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हमें बुराइयों का त्याग कर अच्छाई के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।