Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डिप्टी सीएम  ने जयसिंहपुर को दी करोड़ों की सौगात..9 करोड़ की विकास योजनाओं की आधारशिला

Kangra, 3 October -उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वीरवार को कांगड़ा जिले की जयसिंहपुर विधानसभा पहुंचे। इस अवसर पर खेल मंत्री यादविंद्र गोमा सहित स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत और सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने करीब 9 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। इनमें प्रमुख रूप से जयसिंहपुर के काथला में 4.39 करोड़ रुपए की लागत से बस अड्डा और बस डिपो भवन का भूमि पूजन शामिल है।इसके अलावा, उन्होंने पंचरुखी में 2.48 लाख रुपए की लागत से ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति भवन तथा लंबागांव में 2.08 करोड़ रुपए की लागत से बहुद्देश्यीय भवन की आधारशिला भी रखी।

जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जयसिंहपुर क्षेत्र की जनता की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बस अड्डा और डिपो का निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा।उन्होंने जानकारी दी कि निर्माण कार्य हेतु 4.39 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं और 1.20 करोड़ रुपए की पहली किश्त जारी कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इसी के साथ बिलासपुर के भराड़ी में भी बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।एचआरटीसी के 51वें स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने निगम के कर्मचारियों व प्रदेशवासियों को बधाई दी और कहा कि निगम घाटे में रूट चलाकर भी जनता की सेवा में हमेशा समर्पित है।

पेयजल योजनाओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंचरुखी की 34 करोड़ की पेयजल योजना का 50% कार्य पूर्ण हो चुका है, जिससे हजारों लोग लाभान्वित होंगे। साथ ही नाबार्ड और जल जीवन मिशन के तहत कई योजनाएं एक माह के भीतर लोकार्पित होंगी।खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने उपमुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत देंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.