Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार एयरपोर्ट से नवंबर में शुरू होगी जम्मू-अहमदाबाद फ्लाइट

हिसार  | हिसार एयरपोर्ट से जल्द ही जम्मू और अहमदाबाद के लिए हवाई सेवाएं शुरू हो सकती हैं। एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल 25 अक्टूबर के बाद लागू होगा और उम्मीद है कि नवंबर से ये दोनों रूट शुरू होंगे।

एलायंस एयरलाइन ने विंटर शेड्यूल के तहत इन रूट्स के लिए समय का अनुरोध एयरपोर्ट प्रशासन से किया था, जिसे प्रशासन ने हफ्तेवार शेड्यूल के रूप में तैयार कर भेज दिया है। एयरलाइन अक्टूबर में अपना विंटर शेड्यूल जारी करेगी। शुरुआती संभावना के अनुसार जम्मू की फ्लाइट अहमदाबाद से पहले शुरू हो सकती है।

बता दें कि 12 सितंबर से हिसार-जयपुर के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ से वर्चुअली रिमोट के जरिए फ्लाइट को रवाना किया था। वर्तमान में एलायंस एयरलाइन हिसार से दिल्ली, जयपुर और अयोध्या के लिए सेवाएं दे रही है।

एक साल पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार एयरपोर्ट से पांच शहरों—चंडीगढ़, अयोध्या, अहमदाबाद, जयपुर और जम्मू—के लिए फ्लाइट सेवाएं शुरू करने की घोषणा की थी। इनमें से अयोध्या, दिल्ली, जयपुर और चंडीगढ़ के रूट चालू हो चुके हैं, जबकि अहमदाबाद और जम्मू की उड़ानें जल्द ही शुरू होने वाली हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.