Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खंडवा हादसा: पीएम मोदी, राहुल गांधी और CM ने जताया दुख, मुआवजा घोषित

भोपाल  | मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे राज्य को स्तब्ध कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये देने की घोषणा की। पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि “इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

राहुल गांधी ने भी जताया शोक

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मध्यप्रदेश में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई इस दुर्घटना में कई लोग, विशेषकर बच्चे, प्रभावित हुए हैं। उन्होंने शोकाकुल परिजनों और बच्चों के अभिभावकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री ने भी किया मुआवजे का ऐलान
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।

हादसे का दर्दनाक दृश्य

खुशी और उत्साह से भरी शोभायात्रा पाडलफाटा गांव के लिए असहनीय दर्द में बदल गई। कल तक जहां बच्चे और युवा डीजे पर थिरक रहे थे, वहीं आज वही गलियां परिजनों की चीखों और आंसुओं से गूंज रही हैं। शुक्रवार सुबह प्रशासन ने 11 मृतकों के शव पंधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एम्बुलेंस के जरिए गांव लाए।

सबसे हृदयविदारक कहानी 8 साल की चंदा की है, जिसका शव सबसे अंतिम निकाला गया। उसकी दो छोटी बहनें उसके पास खेल रही थीं और उन्हें अभी तक यह समझ नहीं आया कि उनकी बड़ी बहन अब इस दुनिया में नहीं है।

गांव में संवेदनशील स्थिति को देखते हुए पुलिस का भारी बल तैनात किया गया। एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर और डीएसपी हेडक्वार्टर अनिल सिंह चौहान भी मौके पर मौजूद थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.