Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल: पाकिस्तान को खुफिया सूचनाएं देने वाले यू-ट्यूबर गिरफ्तार

पलवल  | पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में यू-ट्यूबर वसीम अकरम और तौफीक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच में कई अहम खुलासे सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों आरोपी पाकिस्तान का वीजा लगवाने के नाम पर लोगों से पैसे वसूलते थे।

सूत्रों के मुताबिक, वसूले गए पैसों का एक हिस्सा पाकिस्तान दूतावास में तैनात अधिकारी दानिश को दिया जाता था। दानिश इस राशि का इस्तेमाल पाकिस्तान से भारत आने वाले आईएसआई एजेंटों को आर्थिक मदद प्रदान करने में करता था, ताकि उनका नेटवर्क भारत में मजबूती से फैल सके।

क्राइम ब्रांच पलवल की जांच में यह भी सामने आया कि वसीम अकरम, जो यूट्यूबर भी है, कई सालों से सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। वहीं, तौफीक, जो आली मेव का निवासी है, भी लंबे समय से इस नेटवर्क का हिस्सा रहा। दोनों आरोपी पहले ही पाकिस्तान जा चुके हैं।

जांच एजेंसियों का कहना है कि यह नेटवर्क केवल पैसों की वसूली और जासूसी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से भारत में आईएसआई एजेंटों की पैठ को मजबूत किया जा रहा था। पुलिस और जांच एजेंसियों के राडार पर अभी भी कई संदिग्ध लोग हैं, जिनसे आने वाले दिनों में पूछताछ और गिरफ्तारी हो सकती है।

पिछले घटनाक्रम के अनुसार, तौफीक को पांच दिन की रिमांड के बाद जेल भेजा गया, जबकि वसीम अकरम को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया, जिसकी अवधि जल्द पूरी होने वाली है। इस मामले की जानकारी पलवल सीआईए इंचार्ज दीपक गुलिया ने साझा की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.