3 October, 2025
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 36 रन बनाए। हालांकि वह जल्दी आउट हो गए, लेकिन इस पारी ने उनके करियर में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया।
यशस्वी ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए पहली 47 पारियों में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथा स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने इस दौरान कुल 2245 रन बनाए, जबकि इसी अवधि में रोहित शर्मा 2215 रन ही बना पाए थे। इस प्रकार, यशस्वी ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए अपनी जगह चौथे स्थान पर पक्की कर ली।सूची में वीरेंद्र सहवाग पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने अपने पहले 47 टेस्ट पारियों में 2506 रन बनाए थे.