Facebook-f Youtube X-twitter

चक्रवात ‘शक्ति’: 4 अक्टूबर से शुरू, ये जिलों में रहें सतर्क

महाराष्ट्र |  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के तटीय जिलों के लिए चक्रवात ‘शक्ति’ को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी 4 से 7 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। प्रभावित जिलों में मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग शामिल हैं।

विभाग के अनुसार, उत्तरी महाराष्ट्र के तट पर 4-5 अक्टूबर के बीच हवाओं की रफ्तार 45-55 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि तेज हवाओं की गति 65 किमी प्रति घंटे तक होने की संभावना है। चक्रवात की तीव्रता बढ़ने पर यह और तेज हो सकती है।

भारी बारिश और बाढ़ का खतरा

IMD ने पूर्वी विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। उत्तरी कोंकण के निचले इलाकों में घने बादल और नमी की वजह से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

मछुआरों के लिए एडवायजरी

मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने की सख्त हिदायत दी गई है। उत्तरी महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में 5 अक्टूबर तक तेज लहरें और समुद्र में अशांति बनी रहने की संभावना है।

प्रशासन की तैयारियां

महाराष्ट्र सरकार ने चक्रवात के प्रभाव को देखते हुए आपदा प्रबंधन प्रणाली सक्रिय कर दी है। जिला प्रशासन को तटीय और निचले इलाकों में निकासी योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि समुद्री यात्रा से बचें, भारी बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से सहयोग करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.