Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत में उद्योगपति अपहरण: STF ने दो आरोपियों को मुठभेड़ में दबोचा

सोनीपत | सोनीपत एसटीएफ और सीआईए गोहाना पुलिस ने शनिवार तड़के उद्योगपति अपहरण मामले में दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निजामपुर गांव के कपिल और दीपक के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार कपिल ने गोहाना के उद्योगपति नीटू दांगी के अपहरण की साजिश रची थी। यह घटना 16 सितंबर को हुई थी जब उद्योगपति अपने कारखाने (जींद रोड) जा रहे थे। रास्ते में दो वाहनों में आए आरोपियों ने उनका अपहरण कर खेतों में बने एक कमरे में बंधक बना लिया था। आरोपियों ने दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी, बाद में सौदा 50 लाख रुपये में तय हुआ। इस दौरान आरोपियों ने उद्योगपति की कार से एक लाख रुपये निकालकर उन्हें छोड़ दिया।

पुलिस नाके पर भिड़े आरोपियों से मुठभेड़

शनिवार तड़के पुलिस टीम खरखौदा रोड पर गांव सिकंदरपुर माजरा के पास नाका लगाए हुए थी। इसी दौरान आरोपी कार में वहां पहुंचे। पुलिस को देख आरोपियों ने गांव बड़ौता की ओर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए और मौके पर काबू पा लिया गया।

गिरोह के अन्य सदस्य पहले भी गिरफ्तार

उद्योगपति अपहरण मामले में पहले ही पांच अन्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अब कपिल और दीपक की गिरफ्तारी से पुलिस को पूरे गिरोह की कड़ियों को जोड़ने में बड़ी मदद मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान गिरोह के अन्य साथियों और उनकी गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है। दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और उनके खिलाफ पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.