Facebook-f Youtube X-twitter

मोदी का हरियाणा दौरा पक्का? लाडो लक्ष्मी योजना पर बड़ा एलान

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनी हरियाणा सरकार 17 अक्टूबर को अपने कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा करने जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे की संभावना जताई जा रही है। हाल ही में सीएम सैनी ने दिल्ली जाकर पीएम मोदी को आमंत्रित किया था, जिसे प्रधानमंत्री ने सैद्धांतिक सहमति दी है। अगर दौरा तय होता है तो यह पीएम मोदी का हरियाणा का 17वां दौरा होगा।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री का कार्यक्रम 18 अक्टूबर को अंबाला कैंट में आयोजित किया जा सकता है। यहां 600 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे वार मेमोरियल और डोमेस्टिक एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम मोदी कर सकते हैं। अंबाला, पूर्व गृह मंत्री अनिल विज का विधानसभा क्षेत्र भी है।

लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त देंगे पीएम

सरकार की महत्वाकांक्षी लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता दी जाएगी। संभावना है कि पीएम मोदी अपने दौरे के दौरान इस योजना की पहली किस्त लाभार्थी महिलाओं को सौंपेंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को हरियाणा दौरे पर आए थे और रोहतक व कुरुक्षेत्र में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। ऐसे में पीएम मोदी का दौरा एक महीने में राज्य में किसी बड़े केंद्रीय नेता की दूसरी मौजूदगी होगी।

भाजपा की हैट्रिक सरकार

याद रहे कि हरियाणा में भाजपा ने 17 अक्टूबर 2024 को लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की थी। नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और अब सरकार अपना पहला साल पूरा कर रही है। हालांकि, पीएम मोदी के दौरे को लेकर अभी तक राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.