Facebook-f Youtube X-twitter

पलवल पुलिस ने दो कुख्यात बदमाशों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

पलवल | पलवल पुलिस की सीआईए टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। रहराना गांव के पास हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों जसवंत उर्फ तोता (शमशाबाद) और दिनेश उर्फ बलिया (प्रकाश कॉलोनी) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक खाली खोल और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। दोनों आरोपियों पर हत्या के प्रयास, लूट, अवैध हथियार रखने सहित कई संगीन मामलों में एफआईआर दर्ज हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

सीआईए प्रभारी दीपक गुलिया ने बताया कि उनकी टीम रात में अपराध रोकथाम के लिए गश्त पर थी, तभी उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि जसवंत और दिनेश अवैध हथियार लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। जानकारी मिलने पर टीम तुरंत निशान स्थल पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल पर भागने की कोशिश की और रास्ते में फायरिंग की।

पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई

जसवंत ने पुलिस की गाड़ी पर सीधे फायर किया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों अपराधियों के पैरों की ओर हवाई फायर कर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत दोनों को काबू किया। गोली लगने से जसवंत के दाहिने पैर के घुटने में और दिनेश के बाएं पैर में चोट आई। आरोपियों को तुरंत सरकारी अस्पताल पलवल में भर्ती कराया गया।

आरोपियों पर दर्ज मामले

सीआईए प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ फरीदाबाद और पलवल के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। जसवंत कई मामलों में PO घोषित है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने और अवैध हथियार रखने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.