रानी मुखर्जी को आखिरकार मिला नेशनल अवॉर्ड, ‘ब्लैक’ के लिए पहले नहीं मिलने का रहा अफसोस
October 4, 2025
4 October, 2025
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने 30 साल के करियर में पहली बार नेशनल अवॉर्ड जीता है। 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2025 में उन्हें 2023 में प्रदर्शित फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।रानी की मां कृष्णा मुखर्जी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई, लेकिन साथ ही कहा कि यह सम्मान रानी को पहले मिलना चाहिए था, खासकर 2005 की फिल्म ‘ब्लैक’ में उनके अद्भुत अभिनय के लिए। मुंबई में दुर्गा पूजा पंडाल में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा,“मुझे खुशी है कि रानी को नेशनल अवॉर्ड मिला, लेकिन यह बहुत देर से मिला। मुझे लगता है कि ‘ब्लैक’ के लिए उन्हें यह सम्मान पहले मिलना चाहिए था। फिर भी आज मुझे अपनी बेटी पर बहुत गर्व है।”दिवंगत गायक बप्पी लहरी की पत्नी चित्रानी लहरी ने भी रानी की तारीफ की और अवॉर्ड की देरी पर आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा,“रानी मेरे लिए बेटी जैसी है। हमें खुशी है, लेकिन यह अवॉर्ड उन्हें बहुत पहले मिलना चाहिए था। ‘ब्लैक’ में उनका अभिनय अद्भुत था।”फिल्म ‘ब्लैक’ में रानी ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जो देख और सुन नहीं सकती थी। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में उनके अभिनय की दुनियाभर में सराहना हुई थी।अब ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में एक मां की संघर्षपूर्ण भूमिका के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला, जिसे उनके फैंस और परिवार ने बड़े उत्साह से सराहा।
Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...
Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...
Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...
Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...
Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली। चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।