Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहड़ू में 12 साल के बच्चे की मौत मामले में परिजन पहुंचे एसपी शिमला से मिलने

Shimla, Sanju

रोहड़ू जांगला के लिंबड़ा गांव में जातिवाद का शिकार हुए 12 साल के बच्चे की आत्महत्या मामले को लेकर सोमवार को परिजन एसपी शिमला से मिलने पहुंचे, जहां बच्चे के पिता बिट्टू कुमार, चाचा व स्थानीय लोगों ने एसपी से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी सजा देने की मांग उठाई।

आरोपियों को सख्त सजा देने की उठाई मांग

बिट्टू कुमार ने बताया कि उनका बेटा पड़ोस में ही दुकान में गया था। दुकान बंद थी, उसने आवाज लगाई तो वहां मौजूद महिला बाहर आई और बच्चे को थप्पड़ मार दिया। जबकि बच्चे ने कहा कि वह सिर्फ सामान लेने आया था। महिला ने उसकी बात नहीं सुनी और उसके साथ मारपीट कर उसे गौशाला में बंद कर दिया।इसके बाद बच्चा जब गौशाला से निकला, तो उसने यह बात घर आकर अपनी मां को बताई और कहा कि महिला ने उसे गौशाला में बंद कर दिया था और धमकी दी कि “जब तक तेरा पिता बकरा नहीं देगा, तब तक तुझे नहीं छोड़ेंगे।” उसने कहा कि बच्चे ने घर को छुआ है।पिता बिट्टू कुमार ने कहा कि बच्चा डर गया और उसने ज़हर खा लिया। उन्हें यह नहीं पता कि उसने ज़हर कहां से लिया। आज भी वहां ऊंच-नीच और जात-पात की घटनाएं होती हैं। इसी को लेकर वे आज एसपी शिमला से मिलने आए थे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रोहड़ू थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

परिवार को सुरक्षा देने की भी मांग — बोले, जान को है खतरा

बच्चे के चाचा ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय घटना है। यह 16 सितंबर की घटना है। उस दिन महिला का फोन आया और उसने कहा कि आपके भाई का बेटा हमारे घर में आ गया और घर को छू लिया है। महिला ने कहा कि लड़के को पकड़ लिया है और उसे गौशाला में बंद कर दिया है।इसके कुछ देर बाद महिला ने दोबारा फोन कर बताया कि लड़का कहीं चला गया है। शाम को जब लड़का घर आया तो वह पेड़ पर चढ़ा हुआ था। जब मां ने देखा तो उसे नीचे उतारा। बच्चे ने पूरी घटना बताई और इस बीच उसने कुछ खा लिया था। जब उसकी हालत बिगड़ी तो उसने बताया कि उसने ज़हर खा लिया है।फिर उसे रोहड़ू ले जाया गया, जहां से आईजीएमसी लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे के चाचा ने कहा कि उस क्षेत्र के लोग महिला को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले भी छोटी जाति के लोगों के साथ इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने एसपी से सुरक्षा की मांग की है और कहा कि उन्हें अपनी जान का खतरा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

Summer express/कांगड़ा, राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं। कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है। वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई...

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम  पूरा करने के निर्देश

Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का...

अशोक अरोड़ा का सरकार पर हमला, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की मांग

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से तत्काल बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों के साथ बातचीत करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से चल...

पंचकूला-सहारनपुर हाईवे के पास युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Summer express, यमुनानगर। पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर रुहला खेड़ी गांव के पास बुधवार सुबह खेतों में पानी की डोल से करीब 30 से 32 वर्षीय युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के शरीर पर केवल अंतःवस्त्र थे, जबकि आसपास उसके अन्य कपड़े नहीं मिले। उसके गले में मंगलसूत्र और पैरों...

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.