Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पैरा एथलीट निषाद कुमार का भव्य स्वागत.. पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में जीता स्वर्ण पदक

Una, Rakesh

जिला ऊना के अंब उपमंडल के पैरा एथलीट निषाद कुमार ने एक बार फिर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में निषाद ने टी-47 कैटेगरी की ऊँची कूद स्पर्धा में 2.10 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। यह जीत उनके लिए विशेष रही क्योंकि फाइनल मुकाबले के दिन उनका जन्मदिन भी था। निर्णायक छलांग के बाद पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।

सोमवार को जब निषाद अपने गृह क्षेत्र अंब लौटे, तो रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा थामे और बैंड-बाजों की धुन पर उनका स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने फूल मालाओं और जयघोष के साथ अपने चैंपियन का अभिनंदन किया। पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी की लहर दौड़ गई।स्वर्ण पदक जीतने के बाद निषाद ने कहा — “यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि पूरे देश और हिमाचल प्रदेश की है। मैं आने वाले ओलंपिक में भी देश के लिए पदक जीतने को तैयार हूँ।”

इस मौके पर पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने निषाद और उनके परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अधिक प्रोत्साहन और सुविधाएं दी जानी चाहिए।बता दें कि निषाद इससे पहले टोक्यो पैरा ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। अब वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर उन्होंने एक बार फिर ऊना और हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.