Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

HTET 2025: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम जल्द घोषित

चंडीगढ़ |  हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन शर्मा ने जानकारी दी है कि एचटीईटी का परिणाम आगामी एक सप्ताह के भीतर, यानी 12 अक्टूबर 2025 तक जारी कर दिया जाएगा।

डॉ. शर्मा ने बताया कि परिणाम जारी करने से पहले बोर्ड सुरक्षा ऑडिट (Security Audit) कर रहा है। इसमें परीक्षा में सेवाएं देने वाली सभी एजेंसियों की जांच की जा रही है, जैसे कि CCTV कैमरे, बायोमेट्रिक अटेंडेंस और अन्य तकनीकी व्यवस्थाएं।

उन्होंने कहा, “रिजल्ट लगभग तैयार है, लेकिन आधिकारिक घोषणा से पहले संबंधित एजेंसियों को भुगतान करना और यह तय करना जरूरी है कि भविष्य में किन एजेंसियों की सेवाएं ली जाएंगी। यह प्रक्रिया परिणाम जारी होने के बाद नहीं की जा सकती, इसलिए थोड़ी देरी हो रही है।”

30-31 जुलाई को हुई थी परीक्षा

एचटीईटी 2025 परीक्षा 30 और 31 जुलाई को आयोजित की गई थी। पीजीटी लेवल-3 के लिए 1,20,943 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिनमें 1,55,900 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। टीजीटी लेवल-2 के लिए 2,01,517 उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिनमें 1,67,000 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पीआरटी लेवल-1 के लिए 82,917 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया और 66,000 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस प्रकार इस बार कुल 3,31,041 अभ्यर्थियों ने HTET परीक्षा दी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम की नवीनतम जानकारी के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से चेक करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...

जगत नेगी का जयराम ठाकुर पर पलटवार कैमरे की तकनीकी खामी का फायदा उठाकर जनता को गुमराह कर रही भाजपा

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन राष्ट्रगान को लेकर उठा विवाद और गहरा गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से वीडियो क्लिप के आधार पर सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। नेगी ने आरोप लगाया कि भाजपा...

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

28 अगस्त को सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी निशुल्क यात्रा सुविधा Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

Summer express/धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है। उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा। हालांकि, अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.