श्री चमकौर साहिब | पंजाब के श्री चमकौर साहिब-रोपड़ मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। छुट्टी से घर लौट रहे तीन सैन्यकर्मियों की गाड़ी और बोलेरो पिकअप में भीषण आमने-सामने की टक्कर हुई। हादसे में दो सैनिकों, दिलीप कुमार और धमेश्वर सिंह (दोनों हिमाचल प्रदेश के निवासी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी सुशील कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल को श्री चमकौर साहिब अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, घायल सुशील कुमार ने बताया कि वे सभी फिरोजपुर की 20वीं जो गार्ड रेजिमेंट में तैनात थे और छुट्टी लेकर घर जा रहे थे। हादसा मारुति फ्रैंक्स कार और बोलेरो मैक्स पिकअप के बीच हुआ। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पिकअप चालक प्रिंस को मामूली चोटें आईं।
सुशील कुमार ने बताया कि कार चालक गलत साइड से आया और पिकअप से टकरा गया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।