Dharamshala, Rahul
जिला कांगड़ा में देर रात मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली। मैदानी इलाकों में तेज बारिश और तूफान के साथ जहां लोगों को मौसम के कहर का सामना करना पड़ा, वहीं धौलाधार की ऊँची पहाड़ियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।
धौलाधार की चोटियों पर इस समय घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में ठंडक बढ़ गई है। हालांकि फिलहाल बारिश थम चुकी है, लेकिन आसमान में बादलों का डेरा बना हुआ है।मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में जिला कांगड़ा के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। विभाग ने किसानों और आम लोगों को मौसम के पूर्वानुमान के अनुरूप सावधानी बरतने की सलाह दी है।