Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अजय चौटाला ने कांग्रेस को दिया करारा झटका, हुड्डा पर हमला

रादौर | जेजेपी प्रमुख अजय चौटाला ने कांग्रेस पर तीखा तंज कसते हुए कहा है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पार्टी का नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करना केवल “एक्सपायरी दवा” देने के समान है। चौटाला ने कहा कि अगर पार्टी को 11 महीने बाद भी यही कदम उठाना था, तो यह काम पहले ही किया जा सकता था, जिससे किसी को कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने यह टिप्पणी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के कथन का हवाला देते हुए की।

अजय चौटाला यह बयान रादौर में जेजेपी नेता जरनैल सिंह पंजेटा के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दे रहे थे। इस दौरान चौटाला ने प्रदेश सरकार पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने आपदा प्रभावित पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर को राहत राशि दी, जो सराहनीय है, लेकिन हरियाणा के बाढ़ प्रभावित किसानों की सुध अब तक नहीं ली गई। उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी चिंता जताई और कहा कि आए दिन सरेआम फायरिंग और व्यापारी वर्ग से फिरौती मांगने की घटनाएं हो रही हैं। चौटाला ने आरोप लगाया कि यह सब सरकार के संरक्षण में हो रहा है और बिना खर्ची-पर्ची के मामलों में भ्रष्टाचार चरम पर है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तेलंगाना में बस-ट्रक की भीषण टक्कर: छह लोगों की मौत ,12 यात्री घायल

summer express ,तेलंगाना। सूर्यपेट जिले में बुधवार तड़के हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्गापुरम स्टेज के पास एक निजी ट्रैवल बस आगे चल रहे कंटेनर ट्रक से जा टकराई। हादसा सुबह करीब 5:20 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में...

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग दंपती की मौत

summer express ,फतेहगढ़ साहिब। गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकने के बाद चंडीगढ़ लौट रहे बुजुर्ग दंपती की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सरहिंद-मोरिंडा रोड पर गांव आलमपुर के पास हुआ। मृतकों की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-41बी निवासी धर्मवीर सिंह (70) और उनकी पत्नी शशि बाला (69) के रूप में हुई है।...

द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

summer express, गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया। बजघेड़ा एग्जिट के पास सुबह करीब 4:30 बजे एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया। हालांकि चालक...

फरीदाबाद में राशन डिपो पर CM फ्लाइंग की छापेमारी, 415 क्विंटल गेहूं कम मिला

summer express , फरीदाबाद (सुंदर कुंडू)। फरीदाबाद के गांव अजरौंदा में सरकारी राशन की जांच के दौरान बड़ी अनियमितता सामने आई है। सीएम फ्लाइंग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने राधा स्वामी सत्संग सेंटर के पास स्थित राशन डिपो पर औचक निरीक्षण किया। जांच में रिकॉर्ड के मुकाबले करीब 415 क्विंटल गेहूं...

सफाई के नाम पर करोड़ों खर्च, फिर भी बदहाल है पलवल शहर: अनूप पाराशर

summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। पलवल शहर की खराब सफाई व्यवस्था और जर्जर सड़कों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा है। कांग्रेस के पलवल ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पाराशर ने आरोप लगाया कि शहर में सफाई व्यवस्था के नाम पर हर महीने करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, इसके बावजूद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.