Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में बस यात्रा होगी आसान, हिसार डिपो में नई बसें शामिल

हरियाणा | हरियाणा में बस से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हिसार रोडवेज डिपो में अब जिला नूंह से 18 नई जीएस-4 इंजन वाली बसें शामिल की गई हैं। इससे पहले रोहतक से भी 2018 मॉडल की 18 जीएस-4 बसें रोडवेज बेड़े में जोड़ी गई थीं। हालांकि, रोडवेज में अब जीएस-6 इंजन वाली बसों की मांग ज्यादा है, क्योंकि जीएस-4 मॉडल अब पुराने हो चुके हैं।

37 बसें कंडम होने से रूट प्रभावित

हिसार डिपो में मौजूदा बसों का संचालन नियमित रूप से सभी रूटों पर संभव नहीं हो पाता। अधिकतर बसें मेंटेनेंस के लिए वर्कशॉप में खड़ी रहती हैं। हाल ही में हिसार डिपो की 37 बसें कंडम हो गईं, जिससे लंबे और लोकल रूटों पर सेवा प्रभावित रही।

बसों की कमी के कारण कई प्रमुख रूट बाधित हैं। इनमें आदमपुर-सिवानी रूट बंद है। इसके अलावा, हांसी से थुराना होते हुए चंडीगढ़ जाने वाली बसें करीब 20 दिनों से नहीं चल रही हैं। थुराना नाइट वाया मोठ, लुहारी, डाटा और गुराना होकर हिसार आने वाली बसें भी लंबे समय से बंद हैं। भूना रूट पर कई बसों की टाइमिंग भी प्रभावित रही है।

नई बसें सेवा में सुधार करेंगी

आशा की जा रही है कि नई जीएस-4 बसों के शामिल होने से पुराने बसों की कमी दूर होगी और जिन रूटों पर बस सेवा बाधित थी, वहां नियमित बसें भेजी जाएंगी। यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा से राहत मिलेगी और उनके सफर में सुविधा बढ़ेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.