Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्य न्यायाधीश पर हमले की कड़ी निंदा की

 शिमला, संजू 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारत के मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति पर हमला “दुर्भाग्यपूर्ण” है और आरोपी के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार इस घटना की कड़ी भर्त्सना करती है।

जलवायु परिवर्तन पर जताई चिंता

साथ ही मुख्यमंत्री सुक्खू ने जलवायु परिवर्तन को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश इस समय जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभाव झेल रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पहले ही इस संबंध में केंद्र से बातचीत की है।
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल के लिए घोषित ₹1500 करोड़ के विशेष पैकेज की राशि अब तक राज्य को प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही यह राशि मिलेगी, राज्य सरकार केंद्र का आभार व्यक्त करेगी।

अक्टूबर अंत तक हो सकता है कांग्रेस संगठन विस्तार

राज्य कांग्रेस संगठन के विस्तार को लेकर भी मुख्यमंत्री ने संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया कि अक्टूबर महीने के अंत तक संगठन विस्तार संभव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के चलते इसमें देरी हुई है, लेकिन अब प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...

चंडीगढ़ में फिलहाल नहीं बढ़ेंगे पार्किंग रेट

चंडीगढ़ में पार्किंग रेट में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा। नगर निगम हाउस की सोमवार को हुई बैठक में पार्किंग दरों में बदलाव से संबंधित प्रस्ताव खारिज कर दिया गया। प्रस्ताव में मौजूदा फ्लैट रेट सिस्टम की जगह समय के आधार पर शुल्क वसूलने की तैयारी थी।विपक्षी पार्षदों ने प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की...

लगातार 5वीं बार पार्षद बनी सुमन ठाकुर के सिर सजा मेयर का ताज, जितेंद्र शर्मा बने डिप्टी मेयर

Summer express/मंडी ,धर्मवीर- :करीब एक महीने पूर्व शहरी निकाय के चुनाव सम्पन्न होने के बाद आज नगर निगम मंडी को नया मेयर और डिप्टी मेयर मिल गया है। लगातार पांचवीं बार पार्षद चुनी गईं सुमन ठाकुर को मेयर चुना गया, जबकि जितेंद्र शर्मा डिप्टी मेयर निर्वाचित हुए। इससे पहले नगर निगम सभागार में उपायुक्त मंडी ने...

आइटीआइ में दाखिला लेने वाले गरीब विद्यार्थियों को दो हजार रुपये स्टाइपेंड

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है। इसके पीछे सरकार की सोच है कि विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा की ओर आकर्षित होंगे। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के विद्यार्थियों के लिए दो हजार रुपये प्रतिमाह...

सेक्टरों और कालोनियों में अब एक मंजिल पर बन सकेगा सिर्फ एक घर

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, करनाल, हिसार, झज्जर, रोहतक और साेनीपत सहित विभिन्न शहरों में अब सेक्टरों और कालोनियाें में एक मंजिल पर सिर्फ एक फ्लैट बनाया जा सकेगा। एक बिल्डिंग में अधिकतम चार मंजिल तक बनाने की अनुमति दी जाएगी, जिसमें प्रत्येक फ्लोर पर एक घर बनाने की अनुमति होगी। अभी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.