Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शाहरुख खान पर मानहानि केस, हाई कोर्ट ने भेजा समन

नई दिल्ली | दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को मानहानि के एक मामले में समन जारी किया है। यह समन NCB के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े की याचिका पर जारी किया गया। याचिका में उन्होंने 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है। कोर्ट ने सभी पक्षों को अपना जवाब दाखिल करने के लिए सात दिन का समय दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी।

वानखेड़े का आरोप

समीर वानखेड़े का आरोप है कि रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई गई और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई वेब सीरीज़ “The Bads Of Bollywood” (18 सितंबर को रिलीज़) में एक NCB अधिकारी का किरदार उनके वास्तविक व्यक्तित्व और पेशेवर ईमानदारी पर सवाल उठाने वाला तरीके से पेश किया गया है। वानखेड़े का कहना है कि इससे उनकी प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान हुआ है।

अदालत में वानखेड़े की गुजारिश

पूर्व अधिकारी ने अदालत से आग्रह किया है कि वेब सीरीज़ के कंटेंट को मानहानिकारक घोषित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शो रिलीज़ होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान हुआ।

वानखेड़े ने अपनी याचिका में यह भी कहा कि फिल्मी कल्पना की आड़ लेकर किसी व्यक्ति की छवि को बदनाम नहीं किया जा सकता। भले ही सीरीज़ में उनका नाम सीधे तौर पर न दिखाया गया हो, लेकिन दर्शकों के लिए स्पष्ट है कि किरदार उन्हीं पर आधारित है। दिल्ली हाई कोर्ट ने सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिया है कि वे इस मामले में अपना पक्ष अदालत में रखें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.