Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गडकरी ने सोनीपत में दिखाया इलेक्ट्रिक वाहनों के नए युग की शुरुआत

सोनीपत  |  सोनीपत के गांव पांची गुजरान में दिल्ली इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल प्राइवेट लिमिटेड में बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश के पहले वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक ट्रक बैटरी स्वैपिंग और चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी और स्थानीय भाजपा नेता भी मौजूद थे।

उद्घाटन समारोह में गडकरी ने कहा कि भारत तेजी से वैकल्पिक ईंधन की ओर बढ़ रहा है और आने वाले समय में डीजल-मुक्त परिवहन का युग आएगा। उन्होंने जोर देकर कहा, “मैं किसान हूं और अब किसान केवल ‘अन्नदाता’ नहीं, बल्कि ‘ऊर्जा दाता’ भी बन रहे हैं। पराली, मक्का, गन्ना और अन्य कचरे से अब ईंधन तैयार हो रहा है।”

गडकरी ने बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर और मध्यप्रदेश के जबलपुर में पराली से सड़क निर्माण हो रहा है, और देश में 50 लाख टन पराली से बायोफ्यूल उत्पादन की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने यह भी साझा किया कि वह खुद बायो-एथेनॉल से चलने वाले वाहन से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जिससे प्रदूषण में कमी के साथ किसानों की आमदनी भी बढ़ती है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब कृषि यंत्रों के लिए भी फ्लेक्सी इंजन विकसित किए जा रहे हैं और इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) तकनीक परिवहन क्षेत्र में क्रांति ला रही है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में बैटरी की कीमत में 50 से 60 प्रतिशत तक गिरावट आई है।

गडकरी ने ट्रांसपोर्टरों से अपील की कि वे डीजल और पेट्रोल पर निर्भरता कम कर इलेक्ट्रिक और बायोफ्यूल विकल्प अपनाएं, जिससे परिवहन लागत घटे और लॉजिस्टिक सेक्टर और अधिक लाभकारी बने। उन्होंने भरोसा दिलाया, “जो मैं बोलता हूं, वह मैं डंके की चोट पर करता हूं।”

मंत्री ने कहा कि देश की लॉजिस्टिक लागत पहले के मुकाबले 6 प्रतिशत कम हुई है और अब ट्रांसपोर्ट रेट्स सिंगल डिजिट में हैं। बेहतर सड़क नेटवर्क से ईंधन की बचत भी हो रही है। गडकरी ने कहा कि जल्द ही भारत जहाजों के लिए भी बायो-फ्यूल तैयार करेगा, जिससे आयात कम होगा और निर्यात बढ़ेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...

चंडीगढ़ में फिलहाल नहीं बढ़ेंगे पार्किंग रेट

चंडीगढ़ में पार्किंग रेट में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा। नगर निगम हाउस की सोमवार को हुई बैठक में पार्किंग दरों में बदलाव से संबंधित प्रस्ताव खारिज कर दिया गया। प्रस्ताव में मौजूदा फ्लैट रेट सिस्टम की जगह समय के आधार पर शुल्क वसूलने की तैयारी थी।विपक्षी पार्षदों ने प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की...

लगातार 5वीं बार पार्षद बनी सुमन ठाकुर के सिर सजा मेयर का ताज, जितेंद्र शर्मा बने डिप्टी मेयर

Summer express/मंडी ,धर्मवीर- :करीब एक महीने पूर्व शहरी निकाय के चुनाव सम्पन्न होने के बाद आज नगर निगम मंडी को नया मेयर और डिप्टी मेयर मिल गया है। लगातार पांचवीं बार पार्षद चुनी गईं सुमन ठाकुर को मेयर चुना गया, जबकि जितेंद्र शर्मा डिप्टी मेयर निर्वाचित हुए। इससे पहले नगर निगम सभागार में उपायुक्त मंडी ने...

आइटीआइ में दाखिला लेने वाले गरीब विद्यार्थियों को दो हजार रुपये स्टाइपेंड

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है। इसके पीछे सरकार की सोच है कि विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा की ओर आकर्षित होंगे। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के विद्यार्थियों के लिए दो हजार रुपये प्रतिमाह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.