Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में विदेशी निवेश का धमाका, युवाओं के लिए अवसर

चंडीगढ़ | हरियाणा में औद्योगिक और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के लिए जापानी कंपनियों डाइकिन और कुबोटा ने बड़े निवेश का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जापान दौरे पर है, जिसका उद्देश्य हरियाणा में वैश्विक निवेश आकर्षित करना और राज्य को तकनीकी नवाचार का केंद्र बनाना है।

ओसाका में डाइकिन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत कंपनी हरियाणा में 1000 करोड़ रुपये का निवेश कर एक नया रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करेगी। यह केंद्र अत्याधुनिक तकनीकों और सतत औद्योगिक समाधानों के विकास पर केंद्रित होगा। एमओयू पर हरियाणा की ओर से उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल और डाइकिन की ओर से उप प्रबंध निदेशक शोगो एंडो ने हस्ताक्षर किए।

साथ ही, कुबोटा कंपनी ने हरियाणा में कृषि उपकरण निर्माण में 2000 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की। कंपनी एक्सकोर्ट के सहयोग से राज्य में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करेगी, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे और आधुनिक कृषि तकनीक का विस्तार होगा।

मुख्यमंत्री सैनी ने इस अवसर पर कहा कि हरियाणा कृषि प्रधान राज्य है और यहां निवेश से राज्य कृषि औद्योगिक केंद्र के रूप में उभर सकता है। उन्होंने जापानी कंपनियों को राज्य में उत्पादन और नवाचार आधारित उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया।

प्रतिनिधिमंडल में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. यश गर्ग और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.