Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सीएम का जापान दौरा, खुला हाई-स्पीड ट्रेन का राज

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज जापान की विश्व प्रसिद्ध शिंकानसेन–ओसाका बुलेट ट्रेन से टोक्यो से ओसाका तक यात्रा पर निकला। यह दौरा जापान की उन्नत रेलवे प्रणाली और तकनीकी नवाचारों को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, “शिंकानसेन सिर्फ गति का प्रतीक नहीं, बल्कि अनुशासन, सुरक्षा और तकनीकी उत्कृष्टता का उदाहरण है। यह अनुभव हमें सिखाता है कि जब संकल्प और तकनीक साथ चलते हैं, तो परिवहन भी विकास का इंजन बन जाता है।”

भारत में भी जल्द शुरू होगी हाई-स्पीड ट्रेन परियोजना

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत अब तेज़ रफ़्तार परिवहन क्रांति की ओर बढ़ रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड ट्रेन कॉरिडोर देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना होगी और ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगी।

उन्होंने कहा, “भारत में नागरिक भी जल्द ही शिंकानसेन जैसी तेज़, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव करेंगे। यह परियोजनाएं दिखाती हैं कि मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और तकनीकी विशेषज्ञता मिलकर राष्ट्र के भविष्य को नई दिशा दे सकती हैं।”

जापान की रेलवे प्रणाली का गहन अध्ययन

प्रतिनिधिमंडल ने यात्रा के दौरान जापान की रेलवे प्रणाली के संचालन, रखरखाव, यात्री सुरक्षा, ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण अनुकूल तकनीक का अध्ययन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में स्मार्ट कनेक्टिविटी और उन्नत परिवहन ढांचा विकसित करने में जापान के अनुभवों से प्रेरणा ली जाएगी।

सैनी ने बताया कि हरियाणा सरकार जापान जैसे देशों के साथ तकनीकी सहयोग को मजबूत कर राज्य को ग्लोबल इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा, “हरियाणा न केवल औद्योगिक निवेश का केंद्र बनेगा, बल्कि भविष्य की परिवहन तकनीक अपनाने में भी अग्रणी राज्य होगा।”

प्रतिनिधिमंडल में शामिल वरिष्ठ अधिकारी

इस उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. यश गर्ग समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, “जापान की रेलवे व्यवस्था हमें सिखाती है कि विकास केवल गति से नहीं, बल्कि सटीकता और गुणवत्ता से होता है। यह दौरा हरियाणा में तकनीकी निवेश, औद्योगिक सहयोग और अवसंरचनात्मक विकास के नए अवसर खोलेगा।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राधाष्टमी से पहले निखरेगी डल झील, अंतिम दौर में पहुंचा सौंदर्यीकरण

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के नडडी स्थित ऐतिहासिक डल झील राधाष्टमी पर्व से पहले नए और आकर्षक स्वरूप में नजर आएगी। झील के सौंदर्यीकरण का काम इन दिनों अंतिम चरण में पहुंच गया है। बरसात के कारण निर्माण कार्य में कुछ देरी जरूर हुई, लेकिन अब अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। आगामी...

यूजीसी गाइडलाइन के विरोध में हमीरपुर में सामान्य वर्ग की रैली, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: केंद्र सरकार की ओर से जारी यूजीसी की नई गाइडलाइन के विरोध में शनिवार को हमीरपुर शहर में सामान्य वर्ग के लोगों ने रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। भोटा चौक से शुरू हुई रैली गांधी चौक तक पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने नई गाइडलाइन को एकतरफा बताते हुए इसे वापस लेने की मांग उठाई।...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

Summer express ऊना, राकेश-: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं...

भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को झटका, करोड़ों के प्लॉट मामले में अग्रिम जमानत खारिज

Summer express चंडीगढ़ । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में गुरुग्राम की अदालत से राहत नहीं मिली। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यशविंदर पॉल सिंह की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला मृत व्यक्ति के नाम पर कथित फर्जी...

रक्षाबंधन पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने स्वच्छता सेनानी और अस्पताल कर्मियों से बंधवाई राखी

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अंबाला में भाई-बहन के प्रेम और सम्मान की भावना से जुड़ा भावुक दृश्य देखने को मिला। हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने रविवार सुबह अंबाला शहर नगर निगम और नागरिक अस्पताल पहुंचकर स्वच्छता सेनानी बहनों तथा अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों से राखी बंधवाई।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.