Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयपुर-अजमेर रोड हादसा: LPG सिलेंडर फटा, इलाके में अफरातफरी

जयपुर | जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर दूदू के पास मंगलवार रात एक ट्रक से टकराने के बाद एलपीजी सिलेंडर से भरा ट्रक आग के शिकार हो गया। पुलिस के अनुसार टक्कर के तुरंत बाद सिलेंडर एक-एक कर फटने लगे और कई जोरदार धमाके हुए। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं, जबकि विस्फोट की आवाज भी काफी दूरी तक सुनी गई।

राजमार्ग पर यातायात बाधित, दमकल और पुलिस मौके पर

घटना मौजमाबाद क्षेत्र की सावरदा पुलिया के पास हुई। पुलिस अधिकारी और दमकल वाहन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। इसके चलते राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा भी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। बैरवा ने मीडिया को बताया कि ट्रक चालक और हेल्पर लापता हैं और प्रशासन उनकी तलाश में जुटा है। उन्होंने कहा, “अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर काबू पा लिया गया है।”

प्रशासन और अस्पताल सतर्क

पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। एसएमएस अस्पताल प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

पिछले हादसे की याद ताजा

पिछले साल दिसंबर में इसी राजमार्ग पर जयपुर के भांकरोटा के पास एक रसोई गैस टैंकर और ट्रक की टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान घटना में कोई गंभीर नुकसान होने की सूचना नहीं है, लेकिन सुरक्षा कारणों से पूरा क्षेत्र बंद और नियंत्रित किया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.