Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत ने अफगानिस्तान में अमेरिकी एयरबेस योजना का किया विरोध

नई दिल्ली |  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस को पुनः सक्रिय करने की योजना के खिलाफ भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित “मॉस्को फॉर्मेट वार्ता” में भारत ने रूस, चीन, ईरान, पाकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और कजाकिस्तान के साथ मिलकर अफगानिस्तान में विदेशी सैन्य ढांचे की तैनाती के प्रयासों का विरोध किया। यह विरोध सीधे तौर पर ट्रंप प्रशासन की उस योजना के खिलाफ माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने हाल ही में कहा था कि तालिबान को बगराम एयरबेस अमेरिका को सौंप देना चाहिए।

भारत की स्थिति साफ और स्पष्ट

मॉस्को में हुई बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व राजदूत विनय कुमार ने किया। भारतीय दूतावास ने बयान जारी करते हुए कहा कि भारत एक स्वतंत्र, शांतिपूर्ण और स्थिर अफगानिस्तान का समर्थन करता है। ऐसे अफगानिस्तान की स्थिरता न केवल वहां के लोगों बल्कि पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और वैश्विक शांति के लिए आवश्यक है। भारत ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी विदेशी ताकत द्वारा अफगानिस्तान को सैन्य ठिकाने के रूप में इस्तेमाल करने के प्रयासों का समर्थन नहीं करता।

रूस और चीन ने भी अमेरिका के कदमों का विरोध किया

बैठक में शामिल देशों ने अफगानिस्तान और उसके पड़ोसी देशों में किसी भी विदेशी सैन्य ठिकाने की स्थापना को अस्वीकार्य बताया। साझा बयान में कहा गया कि ऐसे कदम क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के हित में नहीं हैं। रूस, चीन, ईरान और भारत सहित सभी देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि अफगानिस्तान की स्थिरता केवल बिना बाहरी दखल के ही संभव है।

तालिबान प्रतिनिधि की उपस्थिति बनी चर्चा का विषय

इस मॉस्को फॉर्मेट वार्ता में तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी भी उपस्थित थे। यह पहली बार है जब तालिबान प्रतिनिधि इस फोरम में औपचारिक रूप से शामिल हुए। विश्लेषकों का मानना है कि भारत की भागीदारी यह संकेत देती है कि वह क्षेत्रीय शांति और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग में सक्रिय भूमिका निभाने की दिशा में काम कर रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल में युवाओं के लिए नई बस स्वरोजगार योजना:इलेक्ट्रिक बसों पर 50% और डीजल बसों पर 30% सब्सिडी

Summer express/शिमला, 29 जून-: हिमाचल प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना (चरण-4) शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने योजना की घोषणा करते हुए कहा...

एसएफआई ने एनटीए, शिक्षा मंत्रालय और केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन का किया ऐलान

Summer express/शिमला ,संजू-: स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और केंद्र सरकार पर NEET-UG 2026 परीक्षा में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कई मांगें रखी हैं। संगठन ने 21 जून को आयोजित री-नीट परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की उपस्थिति (Attendance) सार्वजनिक करने की मांग की है।एसएफआई का कहना है...

बड़ा भंगाल दौरे पर घिरी सरकार, सुधीर शर्मा बोले- कम आबादी वाले क्षेत्रों में कर रही वादों की औपचारिक पूर्ति

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया बड़ा भंगाल दौरे को लेकर धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा दिखाने के लिए ऐसे क्षेत्रों का चयन कर रही है, जहां आबादी कम होने के कारण वित्तीय बोझ...
Summer Express - भरोसेमंद नौकर ही निकला चोर, एक करोड़ के गहनों की चोरी में दंपती गिरफ्तार

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर होटल बुलाकर गैंगरेप किया, हरियाणा के तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली | खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

हमीरपुर में होमगार्ड भर्ती जारी, 43 पदों के लिए पहली जुलाई तक चलेगी चयन प्रक्रिया

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- हमीरपुर के अणु स्थित सिंथेटिक ट्रैक मैदान में होमगार्ड के 43 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चौथे दिन भी जारी रही। सोमवार सुबह हुई बारिश के कारण चयन प्रक्रिया कुछ समय के लिए प्रभावित हुई, लेकिन मौसम साफ होने के बाद भर्ती का कार्य फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दिया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.