Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला वाहन पंजीकरण अनियमितता पर हरियाणा सरकार सख्त, पूरे राज्य में जांच के आदेश

Summer Express, चंडीगढ़ | हरियाणा में अंबाला से सामने आई वाहन पंजीकरण में अनियमितताओं के मामले के बाद सरकार ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवहन मंत्री अनिल विज ने पूरे राज्य में सभी एसडीएम और आरटीओ कार्यालयों में जांच के आदेश दिए हैं। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि अंबाला में एसडीएम कार्यालयों के जरिए तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों के वाहनों का पंजीकरण संदिग्ध और अधूरे पतों पर किया गया था। मंत्री ने आशंका जताई है कि यह गड़बड़ी केवल एक जिले तक सीमित नहीं हो सकती, इसलिए पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर जांच जरूरी है। उन्होंने राजस्व और परिवहन विभाग के अतिरिक्त सचिवों को निर्देश दिए हैं कि इस मामले की जांच राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से भी कराई जाए।

इसी बीच परिवहन मंत्री ने स्टेज कैरिज स्कीम-2016 के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि निजी बस संचालकों को छात्रों, रियायती किराए और मुफ्त पास धारकों को अनिवार्य रूप से यात्रा सुविधा देनी होगी और इसके बदले किसी अतिरिक्त सरकारी अनुदान का प्रावधान नहीं होगा।

सरकार ने शहरी क्षेत्रों में भारी वाहनों के अनधिकृत प्रवेश पर भी सख्ती के निर्देश दिए हैं, क्योंकि इससे रिहायशी इलाकों और बाजारों में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। इसके साथ ही निर्माण सामग्री जैसे मिट्टी, रेत, सीमेंट और पत्थर ढोने वाले वाहनों के लिए नियमों को और कड़ा करते हुए उन्हें ढंककर चलाना अनिवार्य कर दिया गया है। नियमों के उल्लंघन पर मोटर वाहन अधिनियम और प्रदूषण नियंत्रण मानकों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित विभाग वाहन चालकों को नियमों के पालन के लिए जागरूक करें, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.