Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शेयर बाजार में भारी गिरावट से हड़कंप: सेंसेक्स 800 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला

Summer express, मुंबई | गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेज गिरावट के साथ हुई, जिससे निवेशकों में चिंता का माहौल बन गया। शुरुआती कारोबार में ही बाजार पर दबाव हावी हो गया और प्रमुख सूचकांक लाल निशान में पहुंच गए।

BSE Sensex अपने पिछले बंद स्तर 78,516 के मुकाबले गिरकर 77,983 पर खुला। कारोबार शुरू होते ही बिकवाली और तेज हो गई, जिसके चलते सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा टूटकर करीब 77,693 के स्तर तक आ गया।

वहीं, Nifty 50 ने भी कमजोर शुरुआत की। यह अपने पिछले बंद 24,378 के मुकाबले गिरकर 24,202 पर खुला और कुछ ही देर में फिसलकर 24,134 के स्तर तक पहुंच गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में इस गिरावट के पीछे वैश्विक कारण प्रमुख हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इसके अलावा अमेरिकी शेयर बाजारों में आई गिरावट का असर भी एशियाई बाजारों पर साफ दिखाई दिया।

एशियाई बाजारों में भी कमजोरी का रुख देखने को मिला। जापान का Nikkei 225 शुरुआती कारोबार में करीब 650 अंक गिर गया। वहीं हांगकांग का Hang Seng Index और दक्षिण कोरिया का KOSPI भी दबाव में रहे और गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए।

विश्लेषकों के मुताबिक, वैश्विक अनिश्चितता और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते बाजार में फिलहाल उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

यूरोपीय देश एस्टोनिया की 24 वर्षीय युवती ननरा बनी मंडी की बहू, कोटली के विश्वजीत के साथ बंधी परिणय सूत्र में

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:अक्सर हम एक शब्द सुनते है कि जोड़ियां आसमान से बनकर आती हैं। ऐसी ही एक जोड़ी इन दिनों जिला मंडी में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां सदर क्षेत्र के कोटली उपमंडल के अंतर्गत आने वाली कोट पंचायत के तरेहड़ गांव के 26 वर्षीय युवक ने यूरोपीय देश में स्थानीय युवती...

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका:जयदीप सिंह

Summer express, अमृतसर। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चेप्टर की तरफ से अमृतसर ज़ोन ने पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और लघु उद्योग भारती, अमृतसर के साथ मिलकर नेशनल पेंशन सिस्टम- एमएसएमई वर्कफोर्स के लिए सुरक्षित भविष्य बनाने पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई के बीच...

अक्षय शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात

Summer express, अमृतसर। अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने सोमवार को 2027 विधानसभा चुनावों का बिगुल फूंकते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में पंजाब में एक बार फिर शांति, स्थिरता और विकास का दौर लौटेगा। अक्षय शर्मा ने कहा कि पंजाब...

150 करोड़ के कोटक महिंद्रा बैंक घोटाले में नौ के खिलाफ चार्जशीट फाइल

Summer express,Monika Rawat, चंडीगढ़। कोटक महिंद्रा बैंक में हुए 150 करोड़ के घोटाले में कार्रवाई को तेज करते हुए हरियाणा विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। सोमवार की देरशाम पंचकूला कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में वित्तीय घोटाले के मामले में नौ लोगों के आरोपी बनाया गया है। इनमें कोटक...

सोलन में तेज रफ्तार कार पुल से टकराकर 60 फीट गहरी खाई में गिरी, युवक-युवती बाल-बाल बचे

Summer express, सोलन , भूपेंद्र ठाकुर | हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। सब्जी मंडी के पास तेज गति से जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई और करीब 50 से 60 फीट...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.