Facebook-f Youtube X-twitter

पंजाब में गेहूं खरीद रिकॉर्ड स्तर पर: 57 लाख मीट्रिक टन की खरीद, किसानों को 7109 करोड़ का भुगतान

Summer Express, गुरदासपुर | पंजाब में चल रहे रबी विपणन सीजन के दौरान गेहूं खरीद ने बड़ा आंकड़ा छू लिया है। राज्य में अब तक 57 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद पूरी हो चुकी है, जबकि किसानों के खातों में 7109 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने गुरदासपुर अनाज मंडी का दौरा कर खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों की उपज का एक-एक दाना खरीदना और समय पर भुगतान सुनिश्चित करना है।

मंत्री ने बताया कि अब तक मंडियों में कुल 61 लाख मीट्रिक टन गेहूं पहुंच चुका है, जिसमें से अधिकांश की खरीद पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को ही मंडियों में रिकॉर्ड 12 लाख मीट्रिक टन फसल की आवक दर्ज की गई, जो इस सीजन की तेज खरीद प्रक्रिया को दर्शाता है।

सरकार का लक्ष्य इस सीजन में कुल 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का है। मंत्री ने बताया कि मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए बोरियों की उपलब्धता, लिफ्टिंग, साफ-सफाई, पेयजल और छाया जैसी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस दौरान किसानों और आढ़तियों से बातचीत करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार 24 घंटे के भीतर भुगतान की नीति पर काम कर रही है। गुरदासपुर मंडी में पहुंचे किसान हरजिंदर सिंह ने भी बताया कि उनकी फसल की खरीद तुरंत कर ली गई, जिससे उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मंडियों में खरीद और ढुलाई की प्रक्रिया तेज गति से पूरी की जाए और किसी भी स्तर पर किसानों को असुविधा न होने दी जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में गेहूं खरीद रिकॉर्ड स्तर पर: 57 लाख मीट्रिक टन की खरीद, किसानों को 7109 करोड़ का भुगतान

पंजाब में गेहूं खरीद रिकॉर्ड स्तर पर: 57 लाख मीट्रिक टन की खरीद, किसानों को 7109 करोड़ का भुगतान

Summer Express, गुरदासपुर | पंजाब में चल रहे रबी विपणन सीजन के दौरान गेहूं खरीद ने बड़ा आंकड़ा छू लिया है। राज्य में अब तक 57 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद पूरी हो चुकी है, जबकि किसानों के खातों में 7109 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। पंजाब के खाद्य एवं नागरिक...

UN रिपोर्ट चेतावनी: भारत की खेती पर लू का बढ़ता खतरा, कमजोर मानसून से बढ़ेगी मुश्किल

Summer express, नई दिल्ली | संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट ने भारत की कृषि व्यवस्था को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। FAO और WMO की संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार देश में बढ़ती लू की घटनाएं कृषि श्रमिकों और खासकर धान उत्पादन के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही हैं। रिपोर्ट में बताया गया है...

इंग्लैंड के स्कूलों में स्मार्टफोन पर सख्ती: सरकार बनाएगी कानूनी नियम, छात्रों के लिए नई गाइडलाइन

Summer express, लंदन | यूनाइटेड किंगडम की सरकार ने इंग्लैंड के स्कूलों में स्मार्टफोन के इस्तेमाल को लेकर बड़ा और कड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। अब तक मोबाइल फोन पर रोक संबंधी दिशा-निर्देश केवल सलाह के तौर पर लागू थे, लेकिन सरकार इन्हें कानूनी रूप देने जा रही है। इस फैसले का...

पंजाब में अप्रैल में ही तपने लगी धरती: फरीदकोट-बठिंडा सबसे गर्म, कई जिलों में लू का असर

Summer express, लुधियाना | पंजाब में अप्रैल के महीने में ही भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। बुधवार को राज्य के कई जिलों में दिनभर लू चली, जिससे मौसम मई जैसी गर्मी का एहसास कराने लगा। सबसे अधिक तापमान फरीदकोट और बठिंडा में दर्ज किया गया। फरीदकोट में अधिकतम तापमान...

गाजीपुर में बवाल: सपा प्रतिनिधिमंडल पर पथराव, पुलिसकर्मी घायल

Summer express गाजीपुर | उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के करंडा क्षेत्र स्थित कटारिया गांव में उस समय तनावपूर्ण हालात बन गए, जब समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रतिनिधिमंडल और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना के दौरान जमकर पथराव हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मी और सपा नेता घायल हो गए। पुलिस ने मामले...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.