Facebook-f Youtube X-twitter

पंजाब में बिजली सुधार के लिए केजरीवाल ने उठाए बड़े कदम

पंजाब | CM भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने लवली यूनिवर्सिटी में आज एक बड़ी योजना का शिलान्यास किया। इस मौके पर केजरीवाल ने पंजाब में बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को आधुनिक बनाने के लिए 16,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। इसका उद्देश्य राज्य में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना और अगले गर्मियों तक पावर कट पूरी तरह समाप्त करना है। साथ ही उन्होंने श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

केजरीवाल ने बताया कि पंजाब में बिजली की कमी नहीं है, लेकिन पिछले 75 वर्षों में ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की पर्याप्त मरम्मत न होने के कारण प्रणाली कमजोर हो गई थी। इस परियोजना के तहत 8,000 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, 77 नए सब-स्टेशन बनेंगे और 200 पुराने सब-स्टेशनों का ओवरहाल किया जाएगा। पूरे नेटवर्क में SCADA सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे कंट्रोल रूम से हर गतिविधि की निगरानी संभव होगी।

उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों के लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण है, लेकिन पंजाब सरकार ने चार महीने के भीतर ही लगभग 90% लोगों को मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाई। इससे किसानों को रात में पानी देने के लिए खेतों में जाने की जरूरत नहीं और उद्योगों को देश में चौथी सबसे कम दर पर बिजली मिल रही है।

केजरीवाल ने हाल ही में राज्य में आई भयंकर बाढ़ और इसके कारण हुए जान-माल के नुकसान का जिक्र करते हुए सांसद अशोक मित्तल की सराहना की। मित्तल ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के एक-एक सदस्य को अपनी यूनिवर्सिटी में नौकरी देने की व्यक्तिगत घोषणा की, जिसे केजरीवाल ने सराहनीय कदम बताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मपुर में बंद सड़क पर सियासी गरमाहट: पूर्व मंत्री के बेटे ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय में किया हंगामा

मंडी, धर्मवीर -धर्मपुर क्षेत्र में बंद पड़ी सड़क को लेकर राजनीतिक माहौल अचानक गरमा गया, जब क्षेत्र के पूर्व मंत्री के बेटे और पूर्व प्रत्याशी रजत ठाकुर अपने समर्थकों के साथ लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक्सईएन कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान कार्यालय में तनावपूर्ण स्थिति बन गई और माहौल कुछ देर के लिए पूरी...

लेबनान में इजराइली हवाई हमले में महिला पत्रकार की मौत, घंटों बाद मलबे से निकला शव

Summer express, बेरूत | दक्षिणी लेबनान में इजराइल द्वारा किए गए हवाई हमले में एक महिला पत्रकार की मौत हो गई, जो इजराइल-हिजबुल्ला संघर्ष की कवरेज कर रही थीं। हमले के बाद घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उनका शव मलबे से बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, पत्रकार अमल खलील दक्षिणी लेबनान के अल-तिरी...

पंजाब में गेहूं खरीद रिकॉर्ड स्तर पर: 57 लाख मीट्रिक टन की खरीद, किसानों को 7109 करोड़ का भुगतान

Summer Express, गुरदासपुर | पंजाब में चल रहे रबी विपणन सीजन के दौरान गेहूं खरीद ने बड़ा आंकड़ा छू लिया है। राज्य में अब तक 57 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद पूरी हो चुकी है, जबकि किसानों के खातों में 7109 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। पंजाब के खाद्य एवं नागरिक...

UN रिपोर्ट चेतावनी: भारत की खेती पर लू का बढ़ता खतरा, कमजोर मानसून से बढ़ेगी मुश्किल

Summer express, नई दिल्ली | संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट ने भारत की कृषि व्यवस्था को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। FAO और WMO की संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार देश में बढ़ती लू की घटनाएं कृषि श्रमिकों और खासकर धान उत्पादन के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही हैं। रिपोर्ट में बताया गया है...

इंग्लैंड के स्कूलों में स्मार्टफोन पर सख्ती: सरकार बनाएगी कानूनी नियम, छात्रों के लिए नई गाइडलाइन

Summer express, लंदन | यूनाइटेड किंगडम की सरकार ने इंग्लैंड के स्कूलों में स्मार्टफोन के इस्तेमाल को लेकर बड़ा और कड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। अब तक मोबाइल फोन पर रोक संबंधी दिशा-निर्देश केवल सलाह के तौर पर लागू थे, लेकिन सरकार इन्हें कानूनी रूप देने जा रही है। इस फैसले का...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.