Shimla, 9 October
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में घोषणा की कि अगले शैक्षणिक सत्र से प्रदेश में प्रथम चरण में 100 स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम पर संचालित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीएसई स्कूलों का भवन और विद्यार्थियों की वर्दी का अलग रंग होगा। इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस, मैस और पौष्टिक भोजन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।शिक्षा विभाग के अनुसार, अब तक 86 स्कूलों की पहचान सीबीएसई मापदंडों के अनुरूप हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि शेष स्कूल जल्द तैयार किए जाएं।सुक्खू ने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हुआ है, और राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के प्रयास कर रही है। उन्होंने राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल और हर जिले में स्टेट ऑफ आर्ट कॉलेज बनाने की तैयारियों पर भी समीक्षा की।बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, निदेशक उच्च शिक्षा अमरजीत शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.