Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

21वीं किस्त का बड़ा अपडेट: दिवाली से पहले सभी किसानों के खाते में

नई दिल्ली |  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत देशभर के किसानों के लिए 21वीं किस्त का भुगतान प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार, 7 अक्टूबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित किसानों के खातों में कुल 171 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए। इस राशि से लगभग 8.55 लाख किसानों को लाभ मिला, जिनमें 85,418 महिला किसान भी शामिल हैं।

इसके पहले, 26 सितंबर को पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के किसानों को 21वीं किस्त का भुगतान किया गया था। इन राज्यों में हाल ही में हुई भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण किसानों को हुई क्षति की भरपाई के लिए कुल 540 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजे गए।

अभी किन राज्यों के किसान इंतजार कर रहे हैं?
अनुमान है कि दिवाली 2025 से पहले देश के सभी पात्र किसानों को 21वीं किस्त मिल जाएगी। हालांकि, भुगतान चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है और यह किसानों की पात्रता, e-KYC स्थिति और आधार-बैंक लिंकिंग पर निर्भर करेगा। इसलिए कुछ किसान पहले तो कुछ बाद में राशि प्राप्त कर पाएंगे।

e-KYC प्रक्रिया से समय पर राशि पाएं:

किसान अपने खाते में राशि की स्थिति और पात्रता ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं। e-KYC प्रक्रिया घर बैठे सरल तरीके से पूरी की जा सकती है।

कैसे करें e-KYC:

  • pmkisan.gov.in वेबसाइट खोलें और e-KYC विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें, फिर सर्च पर क्लिक करें।
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP प्राप्त कर उसे भरें।
  • OTP सत्यापन के बाद e-KYC सफल हो जाएगा। सफल e-KYC की जानकारी SMS या ई-मेल के माध्यम से मिलेगी।
  • आवेदन और e-KYC के दौरान आधार कार्ड, बैंक पासबुक और पता प्रमाण तैयार रखें। सभी जानकारी सही भरें ताकि राशि सीधे आपके खाते में समय पर आ सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.