Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस ने अमित सिहाग को बनाया असम वार रूम चेयरमैन

हरियाणा | कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा के पूर्व विधायक अमित सिहाग को असम प्रदेश कांग्रेस वार रूम का चेयरमैन नियुक्त किया है। उनके साथ रितुपरना कोनवर और शांतनु बोरा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके साथ ही पार्टी ने अन्य राज्यों में भी नई नियुक्तियां की हैं— पश्चिम बंगाल में बी.पी. सिंह, केरल में हर्षा कनाडम, तमिलनाडु में बी.आर. नायडू और पुडुचेरी में जॉन अशोक वर्दाराजन को वार रूम चेयरमैन बनाया गया है।

असम चुनाव पर राहुल गांधी की विशेष नजर

कांग्रेस असम विधानसभा चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण मान रही है।राहुल गांधी के करीबी भंवर जितेंद्र सिंह राज्य के प्रभारी हैं, जबकि गौरव गोगोई प्रदेश अध्यक्ष हैं। ऐसे में अमित सिहाग को वार रूम चेयरमैन की जिम्मेदारी मिलना पार्टी के भीतर उनके बढ़ते राजनीतिक कद और नेतृत्व पर विश्वास को दर्शाता है।

सिहाग को लगातार मिल रही अहम भूमिकाएं

अमित सिहाग को इससे पहले उड़ीसा में जिला पर्यवेक्षक, राजस्थान में दो जिलों के एआईसीसी ऑब्जर्वर, और बिहार में जिला चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में भी नियुक्त किया गया था। अब असम वार रूम की जिम्मेदारी मिलना, पार्टी नेतृत्व के उनके प्रति भरोसे का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

“पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी” — अमित सिहाग

नियुक्ति के बाद अपनी प्रतिक्रिया में अमित सिहाग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, और राष्ट्रीय वार रूम अध्यक्ष शशिकांत सेंथिल का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को “पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे ताकि असम में कांग्रेस सरकार की वापसी सुनिश्चित की जा सके।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.