Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CM सैनी के नेतृत्व में हरियाणा बन सकता है ग्लोबल ग्रोथ हब

सोनीपत | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीन दिवसीय जापान दौरा राज्य के औद्योगिक, कृषि और तकनीकी विकास के लिए ऐतिहासिक कदम साबित हुआ है। इस उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के दौरान लगभग 5000 करोड़ रुपये के निवेश की संभावनाएं बन रही हैं, जो हरियाणा के विकास में नए अध्याय की नींव रख रही हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने पहले विदेशी दौरे के रूप में जापान को चुना, जो भारत में निवेश और औद्योगिक सहयोग का पुराना साथी रहा है। जापानी कंपनियों ने हरियाणा की निवेशक-हितैषी नीतियों, मजबूत बुनियादी ढांचे और उद्योग-अनुकूल वातावरण की सराहना की।

निवेश और रोजगार के नए अवसर

इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एआईएसआईएन, एयर वाटर, डेंसो, सोजित्ज़, डाइकिन और टोप्पन जैसी जापानी कंपनियों से मुलाकात की। इन बैठकों के परिणामस्वरूप 4400 करोड़ रुपये से अधिक के 10 एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। इसके जरिए हरियाणा में हजारों युवाओं के लिए रोजगार सृजन के नए अवसर बनेंगे।

‘मिनी जापान सिटी’ और औद्योगिक मॉडल टाउनशिप

मुख्यमंत्री ने अपने बजट अभिभाषण में घोषित 10 नए औद्योगिक मॉडल टाउनशिप के विजन को साकार करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। उनका लक्ष्य है कि इन टाउनशिप में से कम से कम एक को जापानी निवेशकों के सहयोग से विकसित किया जाए, जिससे दोनों देशों की नई पीढ़ी विकास में भागीदारी निभा सके।

कृषि में तकनीकी सहयोग

किसान होने के नाते मुख्यमंत्री ने जापान की कृषि तकनीक हरियाणा के किसानों तक पहुँचाने पर जोर दिया। ओसाका के कुबोटा ट्रैक्टर प्लांट का दौरा करते हुए उन्होंने हरियाणा में 2000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की पेशकश को स्वीकार किया। मुख्यमंत्री का मानना है कि हरियाणा के मेहनती किसानों और जापानी तकनीक के संगम से कृषि में नई ऊँचाइयाँ तय होंगी।

हरियाणा: ‘ग्लोबल ग्रोथ हब’ की ओर

नायब सिंह सैनी का यह दौरा केवल निवेश यात्रा नहीं, बल्कि हरियाणा को ‘ग्लोबल ग्रोथ हब’ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआत है। ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 में हरियाणा पैवेलियन ने जापानी और हरियाणवी नवाचारों का संगम दिखाया। इस सहयोग से भारत और जापान मिलकर ‘विकसित भारत 2047’ के सपने को साकार करेंगे और हरियाणा को नए भारत के मानचित्र पर विशेष स्थान दिलाएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.