Shimla, 9 October
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और आधुनिक हिमाचल के निर्माता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण 13 अक्तूबर को शिमला के रिज मैदान पर किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। हालांकि, सोनिया गांधी की उपस्थिति पर स्वास्थ्य कारणों के चलते संशय बना हुआ है।
कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह बुधवार को रिज मैदान पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।विक्रमादित्य सिंह ने कहा, “यह वह दिन है जिसका लम्बे समय से इंतज़ार था। आधुनिक हिमाचल के निर्माता स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अब रिज मैदान पर स्थापित होने जा रही है। 13 अक्तूबर को यह ऐतिहासिक क्षण होगा, जब हज़ारों लोग रिज मैदान पर एकत्रित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ विपक्ष के कई नेता भी शामिल होंगे।”