Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर का दावा: दिसंबर में नहीं होंगे पंचायत चुनाव

Una, Rakesh

हिमाचल प्रदेश के पूर्व पंचायती राज मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कंवर ने ऊना में मीडिया से बातचीत के दौरान दावा किया कि इस वर्ष दिसंबर में प्रस्तावित पंचायत चुनाव अब नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार संभावित हार के डर से चुनावों को एक वर्ष तक टालने की तैयारी में है।

कंवर ने बताया कि परंपरागत रूप से हर चुनावी वर्ष में 25 सितंबर तक पंचायतों का रोस्टर जारी हो जाता था, लेकिन इस बार अक्टूबर का आधा महीना बीत जाने के बावजूद न तो रोस्टर जारी हुआ है और न ही चुनावी लिस्ट सरकार के दफ्तरों तक पहुंची है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत ही नहीं हुई है, तो दिसंबर में चुनाव कराना संभव नहीं है।

सुक्खू सरकार हार के डर से टाल सकती है चुनाव

पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि पंचायती राज विभाग और राज्य चुनाव आयोग दोनों असमंजस में हैं, क्योंकि सरकार की ओर से कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं दिए गए हैं। कंवर ने कहा कि कांग्रेस सरकार जानबूझकर आपदा का बहाना बना रही है, जबकि पंचायत चुनाव आयोजित करने के लिए राज्य की स्थिति पूरी तरह सामान्य है।उन्होंने यह भी कहा कि जनता भाजपा समर्थक उम्मीदवारों के पक्ष में है, इसलिए सरकार हार के डर से लोकतांत्रिक प्रक्रिया से भाग रही है। कंवर ने याद दिलाया कि जिस तरह सरकार ने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक निदेशक मंडल के चुनावों को टाला, उसी तरह पंचायत चुनाव को भी टालने की कोशिश हो रही है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि यह कदम लोकतंत्र और ग्रामीण जनता के अधिकारों के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार चुनाव टालती है, तो भाजपा कानूनी और जन आंदोलन दोनों माध्यमों से इसका विरोध करेगी।वीरेंद्र कंवर का यह बयान प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर गया है। अब यह देखना बाकी है कि सुक्खू सरकार इस दावे पर क्या रुख अपनाती है और पंचायत चुनाव समय पर होंगे या एक वर्ष तक टल जाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.