Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जियो क्लाउड गेमिंग- जियोगेम्स ऐप पर खेल सकेंगे हाईएंड ऑनलाइन गेम

नई दिल्ली | जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ऑनलाइन गेमिंग उद्योग की शक्ल पूरी तरह बदलने वाले हैं। हाई-एनिमेशन या कहें हाई-एंड इंटेरेक्टिव गेम खेलने के लिए अब मंहगे गैजेट्स की जरूरत नहीं रह जाएगी। जियो क्लाउड गेमिंग टेक्निक के जरिए क्लाउड गेम्स ऑनलाइन खेलने के लिए यूजर को बस एक अच्छे इंटरनेट कनेक्शन और जियोगेम्स ऐप की जरूरत पड़ेगी। लैपटॉप, पीसी, स्मार्टफ़ोन, जियो सेट-टॉप बॉक्स और वेब ब्राउज़र पर गेमिंग की जा सकती है, वो भी बिना कुछ डाउनलोड किए। बस कोई भी गेम चुनिए और खेलना शुरू करिए। टेक्कन 7, एलडन और रिंग जैसे ट्रिपल-ए टाइटल गेम, अब जियो क्लाउड टेक्निक के माध्यम से आसानी से खेले जा सकेंगे।

गेमर्स 298 रु वाला जियोगेम्स ऐप का 28 दिनों की वैलेडिटी वाला प्लान ले सकते हैं। सब्सक्रिप्शन लेने पर जियोगेम्स पर उपलब्ध 500 ऑनलाइन गेम्स खेलने को मिलेंगे। इसके बावजूद गेमर्स अगर चाहें तो ‘स्टीम’ से अपने पसंदीदा गेम खरीद कर उन्हें जियो क्लाउड गेमिंग टेक्निक में जोड़ सकते हैं। यानी पूरा गेम अब जियो की क्लाउड गेमिंग पर शिफ्ट हो जाएगा। जियो की क्लाउड गेमिंग टेक्निक, हाईएंड ऑनलाइन गेमिंग के लिए मंहगे कंसोल की जरूरत को खत्म कर देगी। किसी भी ब्लूटूथ रिमोट के जरिए जियोगेम्स, गेमिंग कंसोल में तब्दील हो जाएगा। जियोगेम्स पर स्टूडेंट्स के लिए 48 रु का प्रो-पास सब्सक्रिप्शन भी उपलब्ध है, जो तीन दिनों तक वैलिड रहता है। 

जियो की क्लाउड गेमिंग टेक्निक से उम्मीद लगाई जा रही है कि इससे देश में ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा मिलेगा। रिलायंस जिये ने इस क्लाउड गेमिंग टेक्नोलॉजी को दिल्ली के यशोभूमि में चल रही इंडिया-मोबाइल-कांग्रेस में प्रदर्शित किया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में मकान से टकराई डायल-112 गाड़ी, पुलिसकर्मियों पर नशे का आरोप

summer express , कैथल। कैथल जिले में सोमवार रात डायल-112 की एक गाड़ी मकान के गेट से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने वाहन में शराब की बोतल मिलने पर उसमें सवार तीन पुलिसकर्मियों पर नशे में होने का आरोप लगाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, पुलिसकर्मियों के...

रेवाड़ी में रातभर बारिश, बावल में सबसे ज्यादा बरसे बादल

Summer express, रेवाड़ी। जिले में सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक बारिश का दौर जारी रहा। इससे मौसम सुहावना बना हुआ है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार देर रात भी जिले के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई थी। इसके बाद सोमवार को दिनभर धूप नहीं निकली और मंगलवार को...

27 अगस्त के पंजाब बंद का व्यापार मंडल ने किया विरोध, रक्षाबंधन पर दुकानें बंद न करने की अपील

Summer express, पटियाला। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक प्रधान राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारियों ने कारोबार से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की और सोशल मीडिया पर 27 अगस्त को पंजाब बंद को लेकर चल रही अपील का विरोध किया। प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की सहमति के बिना...

अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारी देने का समय : नितिन गडकरी

summer express, नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सार्वजनिक जीवन में अपनी भूमिका और नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से लगातार सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और अब पहले की...

तालाबों में गंदा पानी नहीं जाना चाहिए, ट्रीटमेंट के बाद ही तालाब में पहुंचे पानी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Summer express , मोनिका रावत , चंडीगढ़,।- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बने तालाबों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ इनके रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी तालाब में गंदा पानी सीधे न जाए, इसके लिए पानी को वैज्ञानिक तरीके से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.