Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

IND vs WI: सूर्यकुमार यादव संभालेंगे कप्तानी, ऋषभ पंत की होगी टीम इंडिया में वापसी

9 October, 2025

भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 140 रन और 1 पारी से जीत दर्ज की। अब सीरीज का दूसरा टेस्ट कल से दिल्ली में खेला जाएगा।

टेस्ट सीरीज के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे और टी20 सीरीज भी खेली जानी है। आइए जानते हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की संभावित इलेवन कैसी हो सकती है।टी20 फॉर्मेट से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारतीय टीम की कमान अब सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है — बल्लेबाजी में रनों का अंबार और गेंदबाजी में प्रभावशाली प्रदर्शन दोनों देखने को मिल रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने अब तक 23 में से 19 मैच जीते हैं, जबकि केवल 4 में हार का सामना करना पड़ा है। हाल ही में भारत ने एशिया कप 2025 में लगातार 7 मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया।टीम के उपकप्तान होंगे शुभमन गिल, जो भविष्य में टी20 कप्तानी के दावेदार माने जा रहे हैं।

ऋषभ पंत की वापसी, जितेश शर्मा होंगे बाहर

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट के कारण लंबे समय से टीम से बाहर थे। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगी चोट के बाद वे एशिया कप 2025 और ऑस्ट्रेलिया दौरे से भी बाहर रहे।
अब उनकी वेस्टइंडीज सीरीज में वापसी तय मानी जा रही है। वहीं, जितेश शर्मा को टीम से बाहर किया जा सकता है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए संभावित टीम इंडिया

  1. सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
  2. शुभमन गिल (उपकप्तान)
  3. अभिषेक शर्मा
  4. तिलक वर्मा
  5. हार्दिक पंड्या
  6. शिवम दुबे
  7. अक्षर पटेल
  8. ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
  9. जसप्रीत बुमराह
  10. अर्शदीप सिंह
  11. वरुण चक्रवर्ती
  12. कुलदीप यादव
  13. संजू सैमसन (विकेटकीपर)
  14. प्रसिद्ध कृष्ण
  15. रिंकू सिंह

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.