Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महारानी 4’ की रिलीज डेट तय: रानी भारती लौटेंगी नई जंग के साथ

9 October, 2025

अभिनेत्री हुमा कुरैशी की चर्चित और लोकप्रिय वेब सीरीज़ ‘महारानी’ का चौथा सीजन अब अपने दर्शकों से मिलने को तैयार है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसका एलान करते हुए बताया कि ‘महारानी 4’ की स्ट्रीमिंग 7 नवंबर से सोनी लिव पर शुरू होगी।

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “घर वापसी! रानी अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई के लिए तैयार है।” इस घोषणा के साथ ही सीरीज़ के प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।पहले जारी किए गए टीज़र में हुमा कुरैशी एक बार फिर रानी भारती के दमदार अवतार में नज़र आ रही हैं। वह कुर्सी पर बैठकर सत्ता और संघर्ष से जुड़े तीखे संवाद बोलती दिखाई देती हैं, जो सीरीज़ के गहरे राजनीतिक रंग को दर्शाता है।

इस बार भी सीरीज़ में हुमा के साथ सोहम शाह उनके पति की भूमिका निभा रहे हैं। पिछली बार की तरह इस सीज़न में भी राजनीति, सत्ता संघर्ष और निजी रिश्तों की जटिलता देखने को मिलेगी।
‘महारानी’ का पहला सीज़न 2021 में आया था, दूसरा 2022 में और तीसरा 2024 में रिलीज़ हुआ था — तीनों को दर्शकों ने खूब सराहा।

‘महारानी 4’ की कहानी उमाशंकर सिंह, सुभाष कपूर और नंदन सिंह ने मिलकर लिखी है, जबकि सुभाष कपूर इसके निर्माता हैं और निर्देशन सौरभ भावे ने किया है।सीरीज़ में हुमा कुरैशी के अलावा अमित स्याल, विनीत कुमार, कानी कुसरुति, अनुजा साठे, सुशील पांडे, दिव्येंदु भट्टाचार्य, सोहम शाह और प्रमोद पाठक जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।महारानी अपने सशक्त किरदारों, बेहतरीन अभिनय और गहराई से बुने राजनीतिक ड्रामे के लिए पहचानी जाती है, और चौथा सीजन भी दर्शकों को वही तीव्र अनुभव देने का वादा करता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.