नई दिल्ली | भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता रेसलर अमन सहरावत पर बड़ा निर्णय लेते हुए उन्हें एक साल के लिए सभी कुश्ती गतिविधियों से निलंबित कर दिया है। इस निलंबन के दौरान अमन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी कुश्ती इवेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
अमन सहरावत का ओलंपिक प्रदर्शन
अमन ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। वे सबसे कम उम्र में ओलंपिक मेडल जीतने वाले भारतीय बने थे, सिर्फ 21 साल और 24 दिन की उम्र में।
निलंबन का कारण
अमन को सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेंस फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में हिस्सा लेना था। लेकिन इवेंट के एक दिन पहले उनका वजन निर्धारित सीमा से 1.7 किलो अधिक पाया गया, जिसके कारण उन्हें बिना खेले अयोग्य घोषित कर दिया गया।
इसके बाद WFI ने अमन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्होंने 23 सितंबर 2025 को स्पष्टीकरण मांगा। अमन का जवाब 29 सितंबर को आया, लेकिन अनुशासन समिति ने इसे असंतोषजनक पाया।