Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में बारिश थमी, लेकिन ठंड ने दी कड़ी चुनौती

चंडीगढ़ | हरियाणा में पिछले चार दिनों से जारी बारिश का दौर अब थम गया है। आज से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और धूप खिलने की संभावना है। धूप निकलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है, हालांकि रात के समय ठंड का असर महसूस होगा।

पांच से आठ अक्टूबर के बीच हुई लगातार बारिश के चलते हरियाणा के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से नीचे चला गया था। दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन भी 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, जबकि रोहतक में तापमान सामान्य से करीब 7 डिग्री कम रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, 5 से 8 अक्टूबर तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई थी। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी दर्ज की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार अधिक बारिश होने के कारण ठंड सामान्य से पहले दस्तक दे सकती है।

9 से 14 अक्टूबर तक रहेगा साफ मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विभाग प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद अब 9 से 14 अक्टूबर तक मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड का अहसास बढ़ेगा।

21 साल का बारिश का रिकॉर्ड टूटा

हरियाणा में इस अक्टूबर महीने की शुरुआत में ही बारिश ने 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रदेश में आठ दिनों में करीब 29.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि 2004 में पूरे अक्टूबर माह में 58.4 मिमी बारिश हुई थी। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार पहाड़ों से चलने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण जल्द ही ठंड बढ़ने लगेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.