पोना | पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का कल निधन हो गया। आज उनके पैतृक गांव पोना में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कलाकार, नेता और प्रशंसक शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उपस्थित रहे और उन्होंने राजवीर को अंतिम विदाई दी। CM मन के पहुंचने से पहले ही सुरक्षा और रास्ता साफ करने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए थे। इस भावुक अवसर पर हर कोई अपनी आंखों में आंसू लिए नजर आया।
हादसा और अस्पताल में इलाज
राजवीर जवंदा 27 सितंबर को शिमला जा रहे थे, जब उनकी बाइक सड़क हादसे का शिकार हुई। दुर्घटना में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा था।
गंभीर स्थिति और निधन
राजवीर 11 दिनों तक वेंटिलेटर पर रहे। इस दौरान उनके स्वास्थ्य के लिए परिवार, मित्र और प्रशंसक लगातार प्रार्थना कर रहे थे। लेकिन कल उनकी मृत्यु हो गई, जिससे पंजाबी संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।