Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चुराह में कांग्रेस की “वोट चोर गद्दी छोड़” मुहिम का आगाज, शांतनु चौहान ने साधा भाजपा पर निशाना

Chamba, Manjur

-कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत चंबा जिला प्रभारी शांतनु चौहान ने बुधवार को चुराह विधानसभा क्षेत्र के कोटि में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर पार्टी के चुराह प्रत्याशी यशवंत सिंह खन्ना सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

सभा को संबोधित करते हुए शांतनु चौहान ने कहा कि यह मुहिम कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई है, ताकि जनता को यह बताया जा सके कि भाजपा किस तरह से मतदाता सूचियों में हेराफेरी कर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई घरों में एक ही परिवार के नाम पर सैकड़ों वोट दर्ज हैं, जिससे आम जनता का भरोसा लोकतंत्र से उठ रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस अभियान को राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर आगे बढ़ाएगी, ताकि भाजपा का “असली चेहरा” लोगों के सामने लाया जा सके।

शांतनु चौहान, कांग्रेस प्रभारी चंबा ने कहा:यह मुहिम हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई है। इसका उद्देश्य जनता को यह बताना है कि भाजपा किस तरह से वोटों की चोरी कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस अभियान को पूरे राज्य में चलाकर भाजपा को बेनकाब करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.