Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सराज में देर रात लगी आग से सात कमरों का घर स्वाहा, परिवार सुरक्षित

Mandi, 9 October

मंडी जिला की सराज घाटी में बीती रात आगजनी की एक भीषण घटना सामने आई, जिसमें सात कमरों का स्लेटपोश मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। यह घटना ग्राम पंचायत जुफर कोट के गांव कटगाड़ में पेश आई, जहां तुलसी राम के मकान में अचानक आग भड़क उठी।

गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन परिवार का सारा घरेलू सामान, कपड़े, अनाज और जरूरी दस्तावेज आग की लपटों में स्वाहा हो गए। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।सूत्रों के अनुसार, आग लगने के समय घर के सभी सदस्य नीचे वाले कमरे में मौजूद थे और उन्होंने जान बचाकर घर से बाहर निकलने में सफलता पाई। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा मकान जलकर राख हो गया

पंचायत प्रधान तुलसी राम ने बताया कि ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सड़क सुविधा न होने के कारण दमकल विभाग की टीम समय पर नहीं पहुंच पाई। फिलहाल राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।प्रधान ने प्रशासन से आग्रह किया है कि प्रभावित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और पुनर्वास सहायता प्रदान की जाए।एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग लगने के कारणों की जांच जारी है

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.