Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गोरखपुर से सीएम योगी आज करेंगे ‘स्वदेशी मेला’ का शुभारंभ

लखनऊ |  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर से राज्यव्यापी ‘स्वदेशी मेला’ का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्योगों और उत्पादों को प्रोत्साहित करना, ‘वोकल फॉर लोकल’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाना है।

हालांकि कई जिलों में गुरुवार से ही स्वदेशी मेले की अनौपचारिक शुरुआत हो चुकी है, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर से इसका औपचारिक शुभारंभ करेंगे।

इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के तहत हो रहा आयोजन

राज्य सरकार ने दस दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के अंतर्गत किया है। मेले का आयोजन प्रत्येक जिले में ऐसे प्रमुख स्थलों पर किया जा रहा है, जहां आम जनता आसानी से पहुंच सके और सक्रिय रूप से भागीदारी कर सके।

जनपद स्तर पर मेले की देखरेख के लिए उपायुक्त उद्योग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। आयोजन के दौरान संबंधित जिलों के प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में मेले की गुणवत्ता और व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

स्वदेशी उत्पादों और योजनाओं की झलक

मेले में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, हथकरघा विभाग, रेशम विभाग, माटी कला बोर्ड, ग्रामीण आजीविका मिशन और ओडीओपी जैसी कई योजनाओं से जुड़े उद्यमियों और लाभार्थियों को निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए गए हैं।

इसके अलावा सीएम युवा योजना, पीएमईजीपी, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से जुड़े उत्पादकों को भी अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगा मेला

मेले को आकर्षक और उत्सवमय बनाने के लिए संस्कृति विभाग, युवक मंगल दल, नेहरू युवा केंद्र और स्थानीय शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
इस वर्ष मेले को ‘जीएसटी बचत उत्सव’ के रूप में भी मनाया जा रहा है, जिससे जनता को स्थानीय खरीद को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.