Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुक्खू ने भाजपा आरोपों को किया खारिज, पंचायत चुनाव की पुष्टि

हिमाचल । हिमाचल प्रदेश में सरकार द्वारा पंचायती राज्य चुनाव को फिलहाल स्थगित कर दिया है इसको लेकर भाजपा सरकार पर हमलावर है और  चुनावो से  भगाने के आरोप लगा रहे हैं वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  भाजपा पर मुद्दों को तोड़ मरोड कर पेश करने और लोग लोगों का ध्यान भटकने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम हर बात का विरोध करना है और लोगों का ध्यान भटकाना है। हिमाचल प्रदेश में काफी ज्यादा इस बार आपदा में नुकसान हुआ है और जिला के उपायुक्तों द्वारा फिलहाल  बचाव कार्य करने की बात कही गई है। अभी पंचायत की सड़कों को जोड़ा जा रहा है बारिश अभी भी हो रही है ओर डिजास्टर एक्ट पूरे प्रदेश में है । डिजास्टर एक्ट के तहत अभी पंचायत चुनाव का आगे किया गया है ओर जैसे परिस्थितिया  ठीक होती हैं पंचायती राज चुनाव को किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि  भाजपा को ध्यान रखना चाहिए पंचायती राज चुनाव जरूर होंगे इसमें कोई दो राय नहीं है । सरकार का  पहला कर्तव्य बनता है कि  आपदा प्रभावित और प्रभावों को राहत पहुंचाना है जिनके घर उजड़ गए हैं उनको राहत देनी है जिनका नुकसान  हुआ है उनको मुआवजा देना है उसे दृष्टिकोण से कार्य सरकार कर रही है भारतीय जनता पार्टी पंचायती राज्यों को ध्यान में रखें और चुनाव जरूर होंगे जैसे ही सड़कों को खोल देंगे पंचायत चुनाव किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव का समय 23 जनवरी तक रहता है सरकार आपदा से निपटने में लगी है। ऐसे में समय पर ही चुनाव सरकार करवाएगी।

वही जयराम ठाकुर द्वारा अनुराग ठाकुर और अन्य नेताओं पर की गई टिप्पणी पर भी मुख्यमंत्री ने निशाना सदा और कहा कि भाजपा पांच गुटों में  बटी हुई है। जयराम ठाकुर का दर्द छलका है।जिस तरह से मंडी में  अनुराग ठाकुर के समर्थन में नारे लग रहे थे उससे उन्हें परेशानी हुई है।  रमेश ध्वाला ,राजीव  बिंदल ओर हर्ष महाजन एन्ड कंपनी है 5  गुटों में बंटी है। जिससे भाजपा केवल सुर्खियों में रहने के लिए बयानबाजी कर रहे है।  छवि खराब करने का प्रयाश किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.