Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरदासपुर में पटाखों पर सख्त रोक, प्रशासन ने कसे पेंच

गुरदासपुर | जिला प्रशासन ने दीपावली सहित सभी प्रमुख त्योहारों के दौरान पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एडीसी डॉ. हरजिंदर सिंह बेदी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश पारित किए हैं, जिनका पालन 1 जनवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

जारी निर्देशों के अनुसार, दीपावली के दिन 20 अक्तूबर को रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे चलाने की अनुमति होगी। वहीं, गुरुपर्व पर सुबह 4 से 5 बजे और रात 9 से 10 बजे तक, जबकि क्रिसमस और नववर्ष की पूर्व संध्या पर रात 11:55 से 12:30 बजे तक ही आतिशबाजी की जा सकेगी। इन निर्धारित समयों के अलावा आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

साइलेंस जोन में आतिशबाजी पर पूरी तरह रोक

सरकारी कार्यालयों, अदालतों, अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों और धार्मिक स्थलों जैसे साइलेंस जोन से 100 मीटर की परिधि में आतिशबाजी करना पूरी तरह वर्जित रहेगा। इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित स्थान तय

प्रशासन ने पटाखों की बिक्री के लिए जिलेभर में निर्धारित स्थानों की सूची जारी की है —

  • गुरदासपुर: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी रीजनल कैंपस के सामने ग्राउंड
  • बटाला: पशु मंडी
  • दीनानगर: दशहरा ग्राउंड
  • डेरा बाबा नानक: दाना मंडी
  • फतेहगढ़ चूड़ियां: रेलवे रोड स्थित खेल स्टेडियम

पंजाब सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के निर्देशों के अनुसार, पटाखों की बिक्री सुबह 10 बजे से शाम 7:30 बजे तक ही की जा सकेगी।

लाइसेंस लॉटरी सिस्टम से होंगे जारी

हाईकोर्ट के आदेशों के तहत पटाखों की बिक्री के लिए लाइसेंस उन्हीं व्यापारियों को मिलेंगे, जिनका चयन एडीसी की अध्यक्षता में लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा। प्राप्त दरखास्तों में से केवल 20 प्रतिशत आवेदकों को ही अनुमति दी जाएगी।

प्रशासन की अपील: नियमों का पालन करें, सुरक्षा बनाए रखें

एडीसी डॉ. बेदी ने कहा कि निर्धारित समय से पहले या बाद में आतिशबाजी करने से जनशांति भंग होने, दुर्घटनाओं और प्रदूषण की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए लोगों से अपील है कि वे प्रशासनिक आदेशों का पालन करें और त्योहारों को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण में मनाएं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.