Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गाजा में शांति की किरण, मोदी ने ट्रंप को सराहा

नई दिल्ली |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजा शांति समझौते की सफलता पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी है। गुरुवार को इजरायल और हमास के बीच मिस्र में हुई वार्ता के बाद हुए इस ऐतिहासिक समझौते को पश्चिम एशिया में स्थायी शांति की दिशा में अहम पड़ाव माना जा रहा है।

इस समझौते के तहत इजरायल गाजा से आंशिक रूप से अपनी सेनाएं हटाएगा, जबकि हमास अपने कब्जे में रखे इजरायली बंधकों को रिहा करेगा। इसके बदले में इजरायल फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई करेगा। यह समझौता दो साल से जारी खूनी संघर्ष को थामने की दिशा में बड़ी कूटनीतिक सफलता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट कर कहा— “अपने मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की और ऐतिहासिक गाजा शांति समझौते की सफलता पर उन्हें बधाई दी। व्यापार समझौते में हुई प्रगति पर भी चर्चा की। आने वाले हफ्तों में घनिष्ठ सहयोग बनाए रखने पर सहमति बनी।”

जानकारी के मुताबिक, यह समझौता अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मध्यस्थता में हुए बहुपक्षीय संवादों का परिणाम है, जिसका उद्देश्य पश्चिम एशिया क्षेत्र में दीर्घकालिक स्थिरता और मानवीय राहत सुनिश्चित करना है।

राजनयिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस समझौते से न केवल मध्य पूर्व में तनाव कम होगा, बल्कि यह विश्व समुदाय के लिए कूटनीतिक साझेदारी का नया मॉडल भी पेश करेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.